फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   son who killed his parents with scissors is a victim of delusion disorder

Aligarh News: मां-बाप को कैंची से मारने वाला बेटा है डिल्युशन डिसऑर्डर का शिकार, नशे के भी मिले साक्ष्य

Fri, 07 Apr 2023 12:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Apr 2023 12:32 AM IST
सार

रामपुर निवासी इमाम इशहाक अली व उनकी पत्नी शहजादी बेगम की उनके बेटे ने बीते बुधवार को रात में कमरे में सोते समय हत्या की थी जिसका लाइव वीडियो भी वायरल हुआ था।

विज्ञापन
son who killed his parents with scissors is a victim of delusion disorder
हत्यारा बेटा - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ में क्वार्सी के जाकिर नगर में मां-बाप के कत्ल के आरोप में जेल भेजे गए एएमयू छात्र गुलाम मुईउद्दीन की जिला कारागार में काउंसलिंग शुरू हो गई है। उसकी मानसिक स्थिति समझने के लिए बृहस्पतिवार को डॉक्टर ने उससे बातचीत की। दस मिनट की बातचीत में उसने एक ही बात स्वीकारी कि उसकी मां सौतेली थी, इसलिए उसने मां के साथ पिता का कत्ल किया। 

विज्ञापन


बातचीत में उसके नशे के लती होने के साक्ष्य भी मिल रहे हैं। हालांकि अभी डॉक्टर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे। प्रारंभिक तौर पर उसे डिल्युशन डिसऑर्डर का शिकार माना जा रहा है, जिसमें कोई भी काल्पनिक बात को सच मान लेता है। अब काउंसलिंग की अगली क्लास शनिवार को होगी।
विज्ञापन


इस काउंसलिंग के दौरान उसकी दिनचर्या भी देखी गई। जिसमें पाया गया कि वह किसी से बात नहीं कर रहा। हां, समय से खाना पीना खाता है और समय से सो जाता है। उसकी आंखों ने उसके नशे के आदि होने के साक्ष्य  दिए हैं। शुरुआती बातचीत में उसने डॉक्टर को बरगलाने की कोशिश की। बाद में किसी तरह वह कुछ सवालों के जवाब देने को तैयार हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रामपुर निवासी इमाम इशहाक अली व उनकी पत्नी शहजादी बेगम की उनके बेटे ने बीते बुधवार को रात में कमरे में सोते समय हत्या की थी। जिसका लाइव वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस से उसने स्वीकारा था कि उसकी मां सौतेली थी। उसे डर था कि वह उसे मार देगी। इसी के चलते उसने यह हत्या की। मां-बाप के कत्ल के आरोपी युवक की काउंसलिंग शुरू कराई गई है। वह कड़ी निगरानी में है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार उस पर आगे कदम उठाया जाएगा।-बृजेंद्र यादव, वरिष्ठ जेल अधीक्षक


डिल्युशन डिस ऑर्डर यानी वहम की बीमारी
वहम की बीमारी को डिल्यूशन डिसऑर्डर भी कहते हैं। किसी भी व्यक्ति के मन में स्थाई भ्रम को पैदा कर सकती है। भ्रम विचित्र या अविचित्र हो सकता है। पीड़ित व्यक्ति का वहम पर अटल विश्वास होता है, अर्थात वह वास्तविकता और काल्पनिकता में अंतर स्पष्ट नहीं कर पाता। वहम की बीमारी समय के साथ बढ़ती जाती है और व्यक्ति के जीवन को नष्ट कर सकती है। यह बीमारी हिंसा की भावनाओं को भी जन्म दे सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed