फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Son of Block President of Primary Teachers Association dies of dengue

Aligarh: प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाॅक अध्यक्ष के बेटे की डेंगू से मौत, त्योहार पर परिवार में छाया मातम

Wed, 30 Oct 2024 11:48 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 30 Oct 2024 11:48 PM IST
सार

शौर्य प्रताप दो भाइयों में छोटा था और एएमयू में 11वीं कक्षा में पढ़ रहा था। माता-पिता दोनों प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। इस घटना से शिक्षक संघ में शौक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Son of Block President of Primary Teachers Association dies of dengue
मृतक शौर्य प्रताप चौहान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडौस प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष व गांव नगला पदम निवासी डाॅ. अमित चौहान के छोटे बेटे शौर्य प्रताप चौहान की 30 अक्तूबर को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वह डेंगू से पीड़ित था। नगला पदम में तीन दिन के अंदर बुखार से यह दूसरी मौत हुई है। गांव में 27 अक्तूबर रविवार को संदीप चौहान के इकलौते पुत्र शौर्य चौहान की बुखार से मौत हो गई थी। इसके अलावा गांव में अन्य लोग भी बुखार से ग्रसित हैं।
विज्ञापन


अमित चौहान का परिवार अलीगढ़ की साईं बिहार कालोनी में रहता है। अलीगढ़ में ही शौर्य प्रताप का निजी अस्पताल में पिछले चार दिन से उपचार चल रहा था। 29 अक्तूबर रात को अचानक शौर्य प्रताप की हालत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन गाजियाबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर 30 अक्तूबर को सुबह करीब 9 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत पर परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें कि शौर्य प्रताप दो भाइयों में छोटा था और एएमयू में 11वीं कक्षा में पढ़ रहा था। माता-पिता दोनों प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। इस घटना से शिक्षक संघ में शौक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित चौहान का परिवार मूलरूप से चंडौस के गांव नगला पदम का निवासी है, लेकिन पिछले काफी समय से अलीगढ़ शहर में रहता है। वहीं पर किशोर बीमार हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव नगला पदम में शिविर लगा रही है।बुखार की जांच कराई जा रही है। दवाएं दी जा रही हैं।-डाॅ. कुलदीप राजपुरी, सीएचसी अधीक्षक चंडौस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed