फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Son beats father to death

Aligarh News: बेटे ने बाप को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, थाने पहुंचकर किया सरेंडर, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 04 Dec 2025 12:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 04 Dec 2025 12:18 PM IST
सार

घर के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। बेटे ने पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पिता को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पिता को मारने के बाद बेटा खुद ही थाने में हाजिर हो गया।

विज्ञापन
Son beats father to death
हत्या के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

इगलास  क्षेत्र के गांव तरसारा में 4 दिसंबर सुबह संपत्ति विवाद में बेटे ने बुजुर्ग पिता की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बाद में खून से सनी लोहे की रॉड लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस वालों से कहा कि उसके पिता की लाश नलकूप पर पड़ी है। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। घटना के संबंध में उनके छोटे बेटे ने अपने बड़े भाई-भाभी, साले, व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवार वालों ने बताया कि बनवारी लाल शर्मा रोडवेज के चालक पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन


सीओ महेश कुमार के अनुसार गांव तरसारा के बनवारी लाल शर्मा (72) सुबह नौ बजे अपनी बेटी की ससुराल जट्टारी से अपने गांव वापस आ रहे थे। वे गांव के बाहर अपने खेतों पर लगे नलकूप पर पहुंचे, तभी वहां उनका बड़ा बेटा यतेंद्र उर्फ योगेन्द्र कुमार मिला। जहां दोनों में कहासुनी हुई तो यतेंद्र ने नलकूप पर रखी रॉड से पिता पर हमला बोल दिया और जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद पिता के सिर गर्दन और चेहरे पर बेरहमी से प्रहार करते हुए  हत्या कर दी।  
विज्ञापन


पिता की हत्या के बाद यतेंद्र खून से सने कपड़े पहने व खून से सनी लोहे की रॉड लिए सडक़ मार्ग से कांडली होते हुए कोतवाली इगलास पहुंचा, यहां उसने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई अजय व पिता उस पर हमलावर हो गए थे, उसने अपने बचाव करते हुए नलकूप के समीप पर पड़ी रॉड से पिता की हत्या कर दी है। लाश नलकूप पर ही पड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed