फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Something like a drone was seen flying in Dadon, villagers made a video

Aligarh News: दादों में ड्रोन जैसा कुछ उड़ता दिखा, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

Mon, 04 Aug 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 04 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Something like a drone was seen flying in Dadon, villagers made a video
दादों में शनिवार की रात तीन ड्रोन जैसा कुछ उड़ता नजर आया। ग्रामीणों के अनुसार रात में एक-एक कर पांच ड्रोन दादों के ऊपर उड़ रहे थे। लोगाें ने इसका वीडियो बनाकर दादों पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन

लोगों ने तत्काल ही इसकी सूचना थाना पुलिस को दी, तो पुलिस कर्मी भी वहां पर पहुंच गए, जहां लोगों ने ड्रोन जैसा कुछ उड़ते हुए देखा था। ग्रामीणों ने बताया कि आसमान में एक के पीछे एक तीन ड्रोन उड़ते नजर आए, जिनमें लाइटें जल रही थीं। इसके कुछ देर बाद दो और ड्रोन आए। इनका वीडियो भी बनाया गया है। यह वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं, साथ ही पुलिस को भी वीडियो सौंपे हैं।
विज्ञापन

दादों थाना प्रभारी धीरज कुमार ने कहा कि रविवार सुबह ही उन्होंने कार्यभार संभाला है। क्षेत्र में ड्रोन उड़ने की जानकारी मिली है। क्षेत्रवासियों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। बाकी कोई मामला पकड़ में आता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रात भर फोन से पुलिस भी परेशान, अफवाह फैलाने पर होगा मुकदमा
गांव गंगीरी सहित शादीपुर, नौगवां, बिलौना, कनौवी, हसनपुर, इस्माइलपुर से शनिवार की रात करीब नौ बजे से मध्यरात्रि दो बजे तक गंगीरी पुलिस को सूचना दी गई कि उनके गांव के ऊपर ड्रोन कैमरे उड़ रहे हैं। एसओ सुमित गोस्वामी ने कहा कि रात भर कई गांवों से ड्रोन उड़ने की सूचना आती रही। कुछ लोग ड्रोन कैमरे उड़ने की झूठी अफवाह फैला रहे हैं। ऐसी अफवाह फैलाने वालों की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों का आदेश है कि जिस गांव से ड्रोन उड़ने की सूचना मिले, वहां पर अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। एसओ सुमित गोस्वामी ने कहा कि ड्रोन उड़ने जैसा कोई मामला नहीं है। लोग ऐसी अफवाहों पर न ध्यान दें और न ही उसे फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed