फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Someone is distributing food, experience certificate to another agency

भोजन कोई बांट रहा, अनुभव प्रमाण पत्र दूसरी एजेंसी को

Sun, 09 Oct 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:57 AM IST
सार

यह खुलासा किसी बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है।मलखान सिंह जिला अस्पताल से भोजन वितरण का जिम्मा संभाले बिना कंपनी को तीन वर्ष का 2.18 करोड़ रुपये के काम का अनुभव प्रमाण पत्र जारी हुआ है।इसे लेकर भगत सिंह भगवासिया ने जांच की जरूरत बताई है।

विज्ञापन
Someone is distributing food, experience certificate to another agency

विस्तार

यह खुलासा किसी बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है। मलखान सिंह जिला अस्पताल से भोजन वितरण का जिम्मा संभाले बिना कंपनी को तीन वर्ष का 2.18 करोड़ रुपये के काम का अनुभव प्रमाण पत्र जारी हुआ है। इस बात का खुलासा खुद आरटीआई के जवाब में जिला अस्पताल की सीएमएस ने किया है। मगर बात यहीं खत्म नहीं होती, आखिर किसने और किस मंशा से यह प्रमाण पत्र जारी किए हैं? यह जांच का सवाल है।
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष व पूर्व पार्षद भगत सिंह भगवासिया द्वारा मलखान सिंह जिला अस्पताल की सीएमएस से आईटीआई के तहत जवाब मांगा गया कि उनके अस्पताल में भोजन वितरण का जिम्मा राजपूत ट्रेडर्स नाम की फर्म को है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 से 2020 तक के तीन वर्ष के अनुभव प्रमाण पत्र मै. न्यू पैंथर्स सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज के नाम जारी हुए हैं। अनुभव प्रमाण पत्र के अनुसार तीन वर्ष में इस फर्म द्वारा जिला अस्पताल में 2 करोड़ 18 लाख 59 हजार 816 रुपये का भोजन वितरण करना दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आरटीआई के जवाब में सीएमएस की ओर से लिखित में जवाब दिया गया है कि वैसे यह उनके पूर्व कार्यकाल का मामला है। मगर तीनों प्रमाण पत्र पर इस चिकित्सालय के किसी अधिकारी के हस्ताक्षर प्रतीत नहीं हो रहें। न तीनों पर अंकित डिस्पैच नंबर इस कार्यालय के हैं।

इस चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का भोजन आपूर्ति का कार्य मै. राजपूत ट्रेडर्स द्वारा किया जा रहा है। यह तीनों प्रमाण पत्र अभिलेखों के अनुसार इस कार्यालय से जारी नहीं किए गए हैं। इसे लेकर भगत सिंह भगवासिया ने जांच की जरूरत बताई है। आखिर ये प्रमाण पत्र कहां से और किस मंशा से जारी कराए गए हैं।
--ये जारी हुए प्रमाण पत्र--
-2017-18 में 58,64,156 रुपये बजट का भोजन बांटना दिखाया
-2018-19 में 65,53,232 रुपये बजट का भोजन बांटना दिखाया
-2019-20 में 94,42,428 रुपये बजट का भोजन बांटना दिखाया
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed