{"_id":"65415c125d63efbed90cad0f","slug":"sog-busy-in-recovering-the-looted-car-many-miscreants-on-target-aligarh-news-c-2-1-gur1003-247535-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लूटी गई कार बरामद करने में जुटी एसओजी, कई बदमाश निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लूटी गई कार बरामद करने में जुटी एसओजी, कई बदमाश निशाने पर
विज्ञापन
मानपुर गांव के निकट हथियारबंद बदमाशों द्वारा कार लूट कर ले जाने के मामले में एसओजी बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना के संदर्भ में कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं कई शातिर अपराधी पुलिस के निशाने पर हैं।
खैर पुलिस जल्द ही कार बरामद कराने का दावा कर रही है। बता दें कि 29 अक्टूबर को हरियाणा के हिसार जिले के गांव पीरवाली निवासी सतवीर पुत्र रामभगत से डालचंद्र नामक व्यक्ति ने फरीदाबाद से अलीगढ़ के लिए कार बुक की थी। रास्ते में डालचंद के अन्य दो साथी भी कार में सवार हो गये।
मानपुर से नायल जाने वाले मार्ग पर चालक को तमंचा दिखाकर बदमाश कार लूट ले गये थे। मामले में चालक ने डालचंद्र व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस प्रकरण में खैर पुलिस ने एसओजी टीम के सहयोग से कई स्थानों पर दबिश दी है। कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है। इंस्पेक्टर खैर सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में बदमाशों की तलाश हेतु पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही कार व बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।