फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Society cannot run without advocates

अलीगढ़: बिना अधिवक्ताओं के नहीं चल सकता समाज

Mon, 20 Feb 2023 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Society cannot run without advocates
 प्रदेशीय अधिवक्ता सम्मेलन में उपस्थित अधिवक्ता। - फोटो : samvad
नुमाइश की कृष्णांजलि नाट्यशाला में रविवार को प्रांतीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें न्याय प्रक्रिया का समाज पर प्रभाव विषय पर विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट से आए प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने कहा कि देश की आजादी में वकीलों का योगदान रहा है। राजनीति में वकीलों की भागीदारी है और समाज बिना वकीलों के नहीं चल सकता है।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि आयोजन को संबोधित कर रहे न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने कहा कि मैंने खुद 27 वर्ष वकालत की और अपने अधिवक्ता पिता के साथ रहकर वकालत की पढ़ाई करते हुए इस पेशे में आए। वकील हमेशा आत्मसम्मान के लिए जीता है। उन्होंने सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बार-बैंच के बीच संबंध मजबूत होते हैं। कहा कि समाज में न्याय प्रक्रिया की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए जरूरत है कि सबसे पिछली कतार में खड़े व्यक्ति को भी सुलभ न्याय मिले। इसके लिए बार व बैंच को मिलकर काम करना चाहिए। आयोजन में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जेजे मुनीर, साधना रानी ठाकुर, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एसके सक्सेना, इफाकत अली, जाफर अली आदि ने भी विचार व्यक्त किए। न्याय अधिकारियों ने कहा कि न्यायाधीशों के स्तर से जो कार्य किए जा रहे हैं वह प्रशंसनीय हैं।
विज्ञापन



आयोजन का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। वहीं बार एसोसिएशन की ओर से अतिथियों को सम्मानित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन अध्यक्ष संतोष कुमार वशिष्ठ व सिविल बार के अध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना ने की। आयोजन को जिला जज डा.बब्बू सारंग, सीजेएम ऐश्वर्य प्रताप सिंह आदि ने भी संबोधित किया, जबकि संचालन महासचिव दिनेश कुमार शर्मा व संजय पाठक ने किया। इस मौके पर अतिथियों के साथ डीएस कॉलेज व विवेकानंद कॉलेज के लॉ छात्रों, पूर्व अध्यक्ष-महासचिवों आदि को सम्मानित किया गया। अंत में संयोजक विवेकानंद कॉलेज के चेयरमैन अनिल सारस्वत ने सभी का आभार व्यक्त किया। यहां पर न्यायाधीश मनोज कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार सिद्धू, रजनीश त्यागी, विकास श्रीवास्तव, राजेश भारद्वाज, दिनेश कुमार नागर, राघवेंद्र मणि, राजीव शुक्ला, अहमदउल्लाह खां, सतेंद्र कुमार शर्मा, चंद्रभान सिंह, ललिता अग्रवाल, गरिमा सिंह, ज्योति सिंह, हमीरपुर के जिला जज अनुपम गोयल के अलावा अधिवक्ता योगेश सारस्वत, जगदीश सारस्वत, मनोज शर्मा, गणेश शर्मा, ठा.राम प्रताप सिंह, देवेंद्र सूर्यवंशी, दीपक बंसल, राकेश गौड़ आदि तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








पुस्तकालय भवन का उद्घाटन, पौधरोपण



इस आयोजन में शामिल होने से पहले हाईकोर्ट से आए सभी न्यायमूर्ति दीवानी पहुंचे। जहां जिला जज डा.बब्बू सारंग की अगुवाई में सभी का स्वागत किया गया। इस मौके पर न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने पुस्तकालय भवन का उद्घाटन और पौधरोपण भी किया। इसके बाद उन्होंने न्यायिक अधिकारियों संग बैठक कर अलीगढ़ से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। साथ में यहां की जरूरत, कार्य आदि को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed