फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   snake cobra photo viral in woman womb ultrasound

महिला के गर्भ में कोबरा होने की चर्चा: अल्ट्रासाउंड में सांप का फोटो वायरल, डॉक्टर ने मामले से किया इनकार

Fri, 16 Jun 2023 10:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 10:42 PM IST
सार

अलीगढ़ और एटा से जुड़ा एक अल्ट्रासाउंड का फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फोटो में एक सांप की आकृति नजर आ रही है, जिसे लोग कोबरा तक करार दे रहे हैं। क्या है सच ...

विज्ञापन
snake cobra photo viral in woman womb ultrasound
वायरल फोटो में अल्ट्रासाउंड में दिख रही आकृति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड कराना एक नार्मल रूटीन है। पर अगर अल्ट्रासाउंड में सांप की आकृति नजर आने लगे, तो गर्भवती ही नहीं, हर कोई देखकर अंचभित रह जाएगा। अलीगढ़ और एटा से जुड़ा एक अल्ट्रासाउंड का फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फोटो में एक सांप की आकृति नजर आ रही है, जिसे लोग कोबरा तक करार दे रहे हैं। 

विज्ञापन


गर्भ के अल्ट्रासाउंड में दिख रहा कुछ ऐसा
सोशल मीडिया पर एक अल्ट्रासाउंड का फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें किसी महिला के गर्भ के अंदर एक सांप जैसी आकृति नजर आ रही है। जो भी इस फोटो को सोशल मीडिया मंच पर देख रहा है, वह कहते सुना जा रहा है कि यह गर्भ के अंदर कोबरा या सांप नजर आ रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो के साथ एक डॉक्टर का नाम चर्चा में 
गर्भ के अल्ट्रासाउंड में एटा के डॉक्टर शैलेंद्र जैन के नाम को भी सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। वायरल पोस्ट में फोटो के साथ शरारती तत्वो ने यह लाइन भी लिखकर प्रसारित की हैं... 

एटा में डॉक्टर शैलेंद्र जैन के पास हुए अल्ट्रासाउंड में महिला के गर्भ में कोबरा पाया गया डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए मना किया।

डॅाक्टर ने ऐसे किसी भी मामले से किया इनकार, बताया यह
वायरल फोटो के साथ चल रहे एटा के डॉक्टर शैलेंद्र जैन से अमर उजाला डॉट कॉम की बातचीत में उन्होंने इस वायरल फोटो और मामले को फेक बताया। डॉ शैलेंद्र जैन ने बताया कि पता नहीं यह कौन हरकत कर रहा है। यह फेक है और ऐसा क्या हो सकता है। डॉक्टर से जब पूछा गया कि बतौर एक डॉक्टर जो फोटो में सांप जैसा दिख रहा है, वह क्या हो सकता है ? इस पर डॉ शैलेंद्र जैन ने बताया कि यह नॉर्मल यूटरस है। यह सांप या बच्चे का पैर नहीं है, यह नॉर्मल यूटरस है। यह एक इमेज है, जिसे लोग अलग-अलग ऐंगल से देख रहे हैं।

गर्भवती महिला के अलीगढ़ का होना, भी है चर्चा में
इस अल्ट्रासाउंड के वायरल फोटो के अलीगढ़ और एटा जनपद से जुड़े होने की चर्चा है। जहां अल्ट्रासाउंड करने वाला डॉक्टर एटा का बताया जा रहा है। महिला के अलीगढ़ में लोधा थानाक्षेत्र के होने की भी सोशल मीडिया पर चर्चा है, पर इस तरह की किसी भी महिला का अता-पता नहीं चला है। अब यह फोटो पुराना है या नया, किस महिला का है, इसमें एक डॉक्टर का नाम लिखकर क्यों वायरल किया जा रहा है, फोटो में दिखाई गई आकृति को कोबरा बता कर कौन शरारती तत्व समाज में गलत संदेश फैला रहा है, यह सभी जांच का विषय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed