फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Smuggling of illegal liquor and drugs through trains

Aligarh News: ट्रेनों के जरिए हो अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी, चार दबोचे

Fri, 25 Aug 2023 02:58 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 25 Aug 2023 02:58 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को गठित चेकिंग टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को प्लेटफार्म संख्या तीन कानपुर-दिल्ली एंड से पकड़ लिया। जिनके कब्जे से अंग्रेजी शराब की ब्लैंडर प्राइड (केवल बिक्री, हरियाणा) की 88 बोतल बरामद हुई। 

विज्ञापन
Smuggling of illegal liquor and drugs through trains
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ट्रेनों के जरिए अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को जीआरपी, आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान पकड़े गए चार शराब तस्करों से पूछताछ के बाद हुआ है। 

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा ट्रेनों के माध्यम से अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को गठित चेकिंग टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को प्लेटफार्म संख्या तीन कानपुर-दिल्ली एंड से पकड़ लिया। जिनके कब्जे से अंग्रेजी शराब की ब्लैंडर प्राइड (केवल बिक्री, हरियाणा) की 88 बोतल बरामद हुई। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों ने प्रिंस शर्मा, अभिषेक निवासी गांव सोबैया, थाना कोटवा, जिला मोतिहारी बिहार, राजेश कुमार निवासी ग्राम चांदप्रसा थाना केसरिया, जिला मोतिहारी बिहार, रियाजुद्दीन आलम निवासी कल्याणपुर बिरित, थाना कोटवा, जिला मोतिहारी, बिहार बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकारा कि हरियाणा से शराब ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जाकर बेचते है। बिहार में शराब बंदी होने के कारण लोग शराब को अधिक कीमत पर खरीदते हैं, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता है। उन्होंने बताया कि शराब की तस्करी कर के ही अपने परिवार का खर्च चलाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed