{"_id":"5d3b24168ebc3e6c9e1b9908","slug":"smb-inter-college-principal-and-peon-song-and-dance-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कॉलेज में गाना व ठुमका लगाने वाले प्रिंसिपल समेत चार निलंबित, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कॉलेज में गाना व ठुमका लगाने वाले प्रिंसिपल समेत चार निलंबित, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Fri, 26 Jul 2019 09:32 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 26 Jul 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएमबी इंटर कॉलेज में गाना गाने वाले प्रिंसिपल व उनके गाने पर ठुमके लगाने वाले चपरासी, प्रवक्ता व एक सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया में इस वायरल वीडियो पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने संज्ञान लेकर डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
फिलहाल प्रिंसिपल कृष्ण कुमार शर्मा, प्रवक्ता महेश, सहायक शिक्षक श्रीकृष्ण व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी योगेश्वर को निलंबित कर दिया गया है। रविवार को एसएमबी इंटर कॉलेज में आईएएस कोचिंग इंस्टीट्यूट की ओर से परीक्षा करायी गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद समाज कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने प्रिंसिपल से गाना गाने की फरमाइश की।
विज्ञापन
उनके अनुरोध को प्रिंसिपल मना नहीं कर सके और टेबल को तबला बनाकर गाना शुरू कर दिया। उनके गाने पर एक चपरासी ठुमके लगाने लगा, जबकि दूसरे चपरासी ने इसका वीडियो बना लिया। फिर, उसने इस वीडियो को व्हाट्सएप के एक ग्रुप में भेज दिया। वीडियो वायरल होने के बाद डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, प्रिंसिपल कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि अब वह भविष्य में कभी गाना नहीं गाएंगे। गाना उनके लिए मुसीबत बन गया है।