{"_id":"5f9339d78ebc3e9bd760cab3","slug":"smart-bijali-meater-aligarh-news-ali2470463118","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर में बिजली चोरों ने लगाई सेंध, दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर में बिजली चोरों ने लगाई सेंध, दो पकड़े
विज्ञापन
बिजली मीटर।
- फोटो : CITY OFFICE
स्मार्ट मीटर लगने के बाद पहली बार शहर में बिजली चोरी की घटना सामने आई है। इससे बिजली विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। दो दिन में दो घटनाएं सामने आने के बाद स्मार्ट मीटरों की चेकिंग बढ़ा दी गई है।
स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोग उम्मीद कर रहे थे कि अब बिजली चोरी रुक जाएगी। स्मार्ट मीटर बेहद सुरक्षित हैं, लेकिन चोरों ने स्मार्ट मीटर का सुरक्षा चक्र भी ध्वस्त कर दिया है। सासनीगेट क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पहली बार स्मार्ट मीटर में चोरी की घटना पकड़ी गई। विद्युत नगरीय वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि शहर में पहली बार स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का केस पकड़ा गया है। सासनीगेट क्षेत्र के एक घर में स्मार्ट मीटर का बॉक्स खोलकर शंट लगा दिया गया था।
इससे यूनिट की रफ्तार धीमी हो जाती है। शुक्रवार को भी सासनीगेट क्षेत्र में एक दूसरा मामला पकड़ में आया है। इसमें थ्री फेज मीटर का एक मीटर बाईपास कर दिया था और उसी पर लोड डाला गया था। उन्होेंने बताया कि मामला सामने आने के बाद स्मार्ट मीटर की चेकिंग बढ़ा दी गई है। वैसे मीटरों को विशेष रूप से चिह्नित किया जा रहा है, जिसकी बिलिंग संदिग्ध है। उल्लेखनीय है कि महानगर में अभी तक करीब 40 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। कुल करीब डेढ़ लाख मीटर लगाने हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेश के कई शहरों में एक साथ अचानक बिजली गुल होने के बाद स्मार्ट मीटर लगाने का काम रोक दिया गया था।