फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Slogans of "Down with SP" echoed during the anti-inflation protest.

Aligarh News: महंगाई विरोधी प्रदर्शन में गूंजे सपा मुर्दाबाद के नारे

Fri, 12 Jun 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 12 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Slogans of "Down with SP" echoed during the anti-inflation protest.
महंगाई के विरोध में कलेक्टर पर प्रदर्शन सपाई। - फोटो : samvad
समाजवादी पार्टी के महंगाई विरोधी प्रदर्शन के दौरान उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब सिविल लाइन से कलेक्ट्रेट तक मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद के नारे सुनाई दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर की अध्यक्षता में सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण अनियमितताओं, महिलाओं के खिलाफ अपराध और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बादशाह खान ने किया।
विज्ञापन



प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शान मियां, प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह नायक, रामकुमार नागर, आचार्य पूरनमल प्रजापति, वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रधान, सरदार करतार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पैदल मार्च में पार्टी विरोधी व्यक्ति ने साजिश के तहत विवादित नारा लगाया है।
-लक्ष्मी धनगर, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed