{"_id":"59e3bddf4f1c1bd9798b6b2c","slug":"slogans-against-rss-in-amu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू के लापता छात्र नजीब को लेकर सर्किल पर प्रदर्शन करते अमुवि के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक साल से गायब जेएनयू छात्र नजीब का अब तक पता नहीं चलने से नाराज एएमयू छात्रों ने कैंपस में विरोध मार्च निकाला और अपनी मांगों का संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा।
इस दौरान आरएसएस, बीजेपी, एबीवीपी, सीबीआई एवं दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रविवार शाम को एएमयू छात्र छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष फैजुल हसन के नेतृत्व में मौलाना आजाद लाइब्रेरी से सर्किल तक मार्च का आयोजन किया गया।
एक साल बाद भी नजीब का पता नहीं चलने से नाराज छात्रों ने कहा कि सीबीआई सरकार के दबाव में काम कर रही है और नहीं चाहती है कि एबीवीपी के खिलाफ कोई कार्रवाई हो।
विज्ञापन
निवर्तमान अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा कि जरूरत पड़ी तो हमलोग संसद भवन का भी घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में निवर्तमान सचिव नबील उस्मानी, छात्र नेता इमरान खान, मस्कूर उस्मानी, जोहैब अहमद, उमैर, फैसल नदीम, नदीम, फहद, अदनान, सलमान, साबिर आदि मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि जेएनयू से गायब नजीब एएमयू का पूर्व छात्र रह चुका है। इसको लेकर एएमयू छात्रों ने ट्रेन तक रोकने का प्रयास किया था।