फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   'Sixer' of Aligarh in the ranking of the state

सूबे की रैकिंग में अलीगढ़ का ‘सिक्सर’

Mon, 04 Oct 2021 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
'Sixer' of Aligarh in the ranking of the state
सेल्वा कुमारी जे जिलाधिकारी अलीगढ़ - फोटो : CITY OFFICE
आशीष निगम, अलीगढ़।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग ने अगस्त माह की रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें अलीगढ़ छठवें और पड़ोसी जिला हाथरस पांचवें स्थान पर आया है। अलीगढ़ मंडल के दो अन्य जिले कासगंज को 21वां और एटा को 26वां स्थान मिला है।
इस रैंकिंग में प्रदेश की राजधानी लखनऊ को 33वां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को 53वां, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद गोरखपुर को 49वां, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) को 42वां, आगरा को 46वां, मथुरा को 32वां तो मेरठ को 37वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

इस रैकिंग में ए, बी, सी, डी और एन श्रेणी को मिला कर पांच तरह की ग्रेडिंग की गई है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शुमार कुल 51 कार्यक्रमों में से अलीगढ़ में 49 पर काम हो रहा है। 245 नंबरों के पूर्णांक में अलीगढ़ को 226 यानी 92.24 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह हाथरस को 48 कार्यक्रमों में 240 नंबरों के पूर्णांक पर 222 यानी 92.50 प्रतिशत अंक मिले हैं। हाथरस 0.26 प्रतिशत आगे रह कर अलीगढ़ से एक पायदान ऊपर है। कासगंज 48 कार्यक्रम लागू कर 240 नंबरों के पूर्णांक पर 206 नंबर लेकर 85.83 फीसदी पर रहा। एटा 202 अंक प्राप्त कर 84.17 फीसदी पर रहा।
मंडलायुक्त गौरव दयाल के कार्यभार संभालने के बाद मंडल स्तर पर रैंकिंग सुधारने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। मंडलीय समीक्षा में भी इस पर फोकस बढ़ा है। इसका असर अब देखने को मिल रहा है कि मंडल के चारों जिले प्रदेश के प्रमुख जिलों से बेहतर स्थिति में आ रहे हैं।
इसी तरह से जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के कार्यभार संभालने के बाद अलीगढ़ की रैंकिंग में बड़ा सुधार हुआ है। इससे पहले मई महीने की रैंकिंग में जिला काफी पिछड़ा था, जो तीन महीने में सुधार करते हुए अब छठवें पायदान पर आया है।
रैंकिंग में शामिल श्रेणियां और उनके प्रमुख कार्यक्रम
1- जिले में लागू 44 योजनाओं में प्रदर्शन बेहतर हुआ है, जिसमें ए श्रेणी मिली है। इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सामुदायिक शौचालय निर्माण, पीपीपी परियोजनाओं के तहत आईं शिकायतें और उनका निस्तारण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में मरम्मत के कार्य, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में मिले बजट का व्यय, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पूर्व में एमएसडीपी), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, कन्या सुमंगला योजना, पशुओं की ईयर टैगिंग, हैंडपंप रीबोर, रिक्त दुकानों का आवंटन, पंचायत भवन निर्माण, ऑपरेशन कायाकल्प, आईसीडीएस आदि शामिल हैं।

2- तीन योजनाओं में जिले को बी श्रेणी मिली है, जिसमें प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्डन कार्ड, मुख्यमंत्री विवाह योजना सामूहिक विवाह, शादी अनुदान योजना, सामूहिक विवाह आदि शामिल हैं।
3- सरकारी देयों की एनपीए वसूली और परिवार नियोजन के तहत स्थायी नसबंदी में जिले को डी श्रेणी मिली है।
4- जिले में लागू किसी योजना में सी श्रेणी नहीं आई है।
प्रदेश में टॉप छह जिले
1- हमीरपुर
2- आंबेडकर नगर
3- झांसी
4- पीलीभीत
5- हाथरस
6- अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed