फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six people injured in accident while returning to Etah after tonsure ceremony

Aligarh News: मुंडन कराकर एटा लौट रहे छह लोग हादसे में घायल

Sun, 12 Jul 2026 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Six people injured in accident while returning to Etah after tonsure ceremony
क्षेत्र के गांव ककेथल के निकट मैक्स और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। शादी के करीब 10 साल बाद पांच साल पहले हुए बेटे की मन्नत पूरी होने पर कर्णवास में बच्चे का मुंडन करवाकर मैक्स सवार अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

जिला एटा के गांव महमूदपुर नगला निवासी नेम सिंह को शादी के करीब दस साल बाद पुत्र रत्न की प्राप्ति पांच साल पहले हुई थी। बेटा होने पर परिजनों ने कर्णवास में उसकी पांच वर्ष की उम्र में मुंडन कराने की मन्नत मांगी थी।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब चार बजे नेम सिंह परिवार के साथ बेटे शिवराज का मुंडन कराकर मैक्स गाड़ी से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव ककेथल के निकट मैक्स की भिड़ंत सामने से आ रहे ट्रैक्टर से हो गई। हादसे में मैक्स में सवार शेर सिंह, कीर्ति, विमला देवी, कमलेश, हरदेवी और ट्रैक्टर पर सवार मोहनलाल निवासी ककेथल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी के डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed