{"_id":"6ae3b548f8d7c0a6530adfe7","slug":"six-people-including-a-couple-injured-in-two-road-accidents-aligarh-news-c-426-1-sali1001-3860-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो सड़क हादसों में दंपती सहित छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो सड़क हादसों में दंपती सहित छह लोग घायल
विज्ञापन
जीटी रोड पर बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में बाइक सवार दंपती सहित छह लोग घायल हो गए।
जिला एटा के गांव गुड़हा निवासी लक्ष्मीकांत ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह पत्नी सावित्री के साथ नोएडा से बाइक द्वारा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे नहर पुल के पास अचानक बंदर बाइक के सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई और वह दोनों घायल हो गए। दूसरी घटना अकराबाद स्थित ईदगाह के सामने हुई। यहां पर शाम करीब पांच बजे दो बाइकें आपस में टकरा गईं। एक बाइक पर सवार गांव बिलौठी निवासी जोधपाल सिंह एवं वीरेंद्र तथा दूसरी बाइक पर सवार जिला कन्नौज के गांव बरनापुर खेड़िया निवासी वैष्णवी और उसके साथ मौजूद युवक आर्यन चोटें लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल दंपती तथा युवक-युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।