फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   six new corona positive case found in Aligarh

कोरोना का कहर जारी, 6 नए केस सामने आए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
six new corona positive case found in Aligarh
अलीगढ़। लॉकडाउन का दूसरा चरण समाप्त होने से 1 दिन पहले शनिवार को शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 6 नए मामले प्रकाश में आ गए। बन्नादेवी क्षेत्र के रसलगंज निवासी एक 57 वर्षीय वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मोहल्ला उस्मान पाड़ा में एक 45 वर्षीय महिला सहित दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। मोहल्ला कुरैशीयान में 38 वर्षीय महिला सहित तीन व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही अब तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 42 हो गई है इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 8 मरीज सही होकर अपने घर जा चुके हैं। इस तरह एक्टिव केसों की संख्या 33 है। 28 मरीज हरदुआगंज के कोरोना स्तर वन चिकित्सालय में भर्ती हैं। अन्य जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
विज्ञापन
शनिवार को रसलगंज क्षेत्र में इस वृद्ध महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे 1 किलोमीटर के क्षेत्र को सील कर दिया गया और सैनिटाइजेशन किया गया। मौके पर प्रशासन, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंच गई। एसडीएम कोल संजीव ओझा ने बताया कि जिस कंपाउंड में वृद्ध महिला रहती है, उस कंपाउंड में 19 परिवारों को होम क्वॉरेंटीन इन किया गया है। साथ ही 100 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। बताया जाता है कि संक्रमित महिला के पति अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रिटायर कर्मचारी हैं। यह महिला सीवियर एक्यूट रेस्पिरेट्री इनफेक्शन नाम की सांस लेने संबंधी बीमारी से पीड़ित है । महिला को स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस के द्वारा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-19 एल टू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एसीएम प्रथम कुलदीप सिंह ने बताया के दो मामले उस्मान पाड़ा में और तीन मामले मोहल्ला कुरैशियान में पाए गए हैं । यह इलाके पहले से ही सील हैं। यहां पर जो पहले संक्रमित लोगों के संपर्क में आए, उन लोगों के सैंपल लिए गए थे। उन्हीं में से पॉजिटिव केस प्रकाश में आ रहे हैं। कुरैशियान में एक 22 वर्षीय युवक के संपर्क में आए उस्मान पाड़ा के एक व्यक्ति को शनिवार को पॉजिटिव पाया गया। उस्मानपाड़ा मोहल्ला कोरोना वायरस संक्रमण का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट है। यहां पर सीमा पूरी तरह सील कर दी गई है और इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed