फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six more covid 19 positive found in Aligarh

दो इंजीनियरों सहित छह और कोरोना संक्रमित

Tue, 09 Jun 2020 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Six more covid 19 positive found in Aligarh
Six more covid 19 positive found in Aligarh - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना का कहर जारी है। सोमवार को जिले में विकास भवन की डीआरडीए शाखा और हरदुआगंज की तोसीबा कंपनी के दो अभियंताओं सहित छह नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, एक एटा का मरीज भी मेडिकल कॉलेज में संक्रमित घोषित हुआ है। जिसे आगरा ले जाया गया है। अलीगढ़ जिले में जो छह नए मरीज आए हैं, उनमें अभियंता शहर की पॉश अवंतिका-फेस 1 और स्वर्ण जयंती कालोनी में रहते हैं। उनके इलाकों को सील व सैनिटाइज कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार जो नए संक्रमित मरीज आए हैं, उनमें हरदुआगंज की तोसीबा जेएसडब्ल्यू में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर शामिल है। यह स्वर्ण जयंतीनगर स्थित ईस्ट व्यू अपार्टमेंट में रहते हैं। रिपोर्ट आने के बाद कंपनी व अपार्टमेंट में खलबली मच गई है। वह कंपनी की बस से ऑफिस आते-जाते थे। कंपनी के सेफ्टी हेड रूपेश सिन्हा का कहना है कि बुखार होने पर युवा इंजीनियर 2 जून से ऑफिस नहीं आ रहे हैं। उनके विभाग व संपर्क में आए लोगों को छुट्टी दे दी गई है। कार्यालय को रोज दो बार सैनिटाइज किया जाता है। रिपोर्ट आने के बाद पूरे कार्यालय को फिर से सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा विकास भवन की डीआरडीए शाखा के 58 वर्षीय अवर अभियंता निजी लैब की जांच में संक्रमित हुए हैं। सीडीओ के अनुसार दो दिन पहले उन्होंने खुद को बुखार की शिकायत बताई थी, जिस पर जांच कराई गई। अब उन्हें दीनदयाल में भरती किया गया है। बता दें कि यह अभियंता अवंतिका-फेस 1 में भाजपा के बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह व पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया वाली साइड में ही रहते हैं। इसी साइड में पिछले पखवाड़े फफाला के दवा कारोबारी संक्रमित हुए थे, जिनकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सासनी गेट लोधी विहार का 25 वर्षीय युवक संक्रमित है। वह पहले से बीमार है। वहीं, सिंधौली का 40 वर्षीय व्यक्ति मेडिकल में भर्ती है और संक्रमित है। इसके अलावा एक जून से मेडिकल में भर्ती चंडौस का 40 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। निजी अस्पताल में भर्ती एटा चुंगी विकास नगर के 73 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित हैं। इसके अलावा 70 वर्षीय जलेसर एटा का व्यक्ति मेडिकल में संक्रमित आया है। उसने अपना पता आईटीआई रोड के एक रिश्तेदार के नाम से लिखवाया था। मगर जांच के बाद उसे परिवार वाले आगरा ले गए हैं। सीएमओ डॉ.बीपी कल्याणी ने इन संक्रमितों की पुष्टि की है।

- संक्रमित लोगों के परिजनों को क्वारंटीन करने एवं मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की कार्यवाही चल रही है। नगर निगम द्वारा एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
-चंद्रभूषण सिंह डीएम
कोरोना मीटर--
- 226 मरीज अब तक पाए गए जिले में (इनमें कुछ मरीज अन्य शहरों में संक्रमित घोषित हुए हैं)
- 18 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत (जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी, दिल्ली में मौत)
- 103 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
- 93 के करीब सक्रिय मरीज अभी हैं शेष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed