फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six lakh answer sheets reached the strong room for UP Board

UP Board: स्ट्रांग रूम में पहुंचीं छह लाख उत्तर पुस्तिकाएं, सीसीटीवी कैमरे की होगी निगरानी

Tue, 21 Jan 2025 06:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 21 Jan 2025 06:08 PM IST
सार

अलीगढ़ जिले में 138 केंद्रों पर 24 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगीं। हाईस्कूल में 50, 943 और इंटरमीडिएट में 53,329 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Six lakh answer sheets reached the strong room for UP Board
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की छह लाख उत्तर पुस्तिकाएं अलीगढ़ पहुंच गई हैं। इन्हें नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखवाई गईं। अभी तीन लाख उत्तर पुस्तिकाएं और आनी हैं।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले में 138 केंद्रों पर 24 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगीं। हाईस्कूल में 50, 943 और इंटरमीडिएट में 53,329 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए अब तक हाईस्कूल की दो लाख 59 हजार 66 उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी हैं। बी की एक लाख 36 हजार 626 उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं। इसी तरह इंटर की एक लाख 45 हजार 778 की उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी हैं। बी की एक लाख 1 हजार 187 उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में डीआईओएस सर्वदा नंद ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं को डबल लॉक में रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 9 से 16 फरवरी तक को होंगी। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed