फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six arrested for barging into a house, assault, and firing in Hajiyapur

Aligarh News: हजियापुर में घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग में छह गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Six arrested for barging into a house, assault, and firing in Hajiyapur
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
हजियापुर के गांव हजियापुर में सास-बहू के विवाद के बाद हुए मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में घायल हुए सात लोगों का उपचार कराया गया।
विज्ञापन



पीड़ित लोकेश कुमार ने पत्नी ऋतु रावत, उसकी मां अनीता समेत 11 लोगों के खिलाफ टप्पल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि मायके पक्ष के लोग घर में घुस आए और मारपीट, तोड़फोड़ के साथ जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र, भूपेंद्र, कुलदीप, ललित, योगेश और पुनीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त तीन वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



सड़क हादसे के बाद बढ़ा था पारिवारिक तनाव
लोकेश कुमार यूपी पुलिस में तैनात हैं। 18 अप्रैल को गाजियाबाद में हुए सड़क हादसे में उनका दाहिना हाथ और एक पैर कट गया था। परिजनों के अनुसार इसके बाद से घर में पारिवारिक तनाव और गृहक्लेश की स्थिति बनी हुई थी, जिसके बीच यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed