{"_id":"605ae8778ebc3edf61451bc2","slug":"sister-of-a-missing-boy-receives-message-demanding-20-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: खेत से लापता हुआ छात्र, बहन के फोन पर आया 20 लाख रुपये की फिरौती का मेसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: खेत से लापता हुआ छात्र, बहन के फोन पर आया 20 लाख रुपये की फिरौती का मेसेज
Wed, 24 Mar 2021 12:51 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
लापता छात्र
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बुधवार को अपने खेत पर गया एक छात्र लापता हो गया, जिसके बाद से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। मामला अलीगढ़ जिले के खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेड़ा का है।
विज्ञापन
लापता होने के कुछ देर बाद छात्र की बहन के मोबाइल पर 20 लाख रुपये की फिरौती का मेसेज आया। इससे परिवार के लोग और भयभीत हो गए। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। छानबीन में छात्र के आखिरी लोकेशन की जानकारी हैदराबाद में मिली है।
विज्ञापन