{"_id":"5d0d2f8e8ebc3e6fb9179a77","slug":"sister-in-law-found-dead-found-dead-aligarh-news-ali2064325111","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी को ढूंढने निकले, देवर का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी को ढूंढने निकले, देवर का मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावा थाना क्षेत्र के गांव पलसेड़ा के समीप सड़क से 100 मीटर अंदर ढैंचा के खेत से एक युवक का शव शुक्रवार की शाम बरामद हुआ। यह युवक अपनी भाभी की खोज में घर से निकला था। परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
थाना टप्पल क्षेत्र के गांव लालगढ़ी निवासी सचिन (20 वर्ष) पुत्र उदयवीर सिंह गुरुवार की सुबह अपनी भाभी की तलाश में घर से निकले थे। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे पलसेड़ा के समीप खेत में एक युवक की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद भीड़ जुट गई। शव का शिनाख्त सचिन के रूप में हुई।
सौ नंबर पर दी गई सूचना पर पहुंची पिसावा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीन भाइयों में सचिन सबसे छोटे थे। इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। पिता उदयवीर सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। देर रात तक थाने में तहरीर नहीं पहुंची थी। हालांकि परिवार गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
शरीर पर मिले चोट के निशान
एसओ पिसावा विनोद कुमार मिश्रा के मुताबिक युवक नशे का आदि था। शरीर पर कुछ चोट के भी निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है।