फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sir, there is open sale of Illegal liquor

साहब, खुलेआम होती है नकली शराब की बिक्री, कोई नहीं करता कार्रवाई

Mon, 31 May 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sir, there is open sale of Illegal liquor
जहरीली शराब के सेवन से मौतों का सिलसिला जारी है। इस प्रकरण में मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो चुकी है। चार लोगों ने रविवार को एडीएम प्रशासन के कार्यालय में पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि खुलेआम नकली, कच्ची शराब की बिक्री होती है। 24 घंटे ठेकों से शराब की बिक्री होती है। बयान दर्ज कराने वाले चारो लोग सियारौल, खैर गांव के हैं। इधर, अब बयान दर्ज कराने के लिए आम जनता के साथ ही अधिकारियों को 31 मई व एक जून का समय दिया गया है। पहले सिर्फ 30 मई तक बयान दर्ज कराने का आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेटी जांच में बयान दर्ज कराने वालों में मुकेश कुमार, जगत सिंह, धर्मजीत सिंह, हरेंद्र सिंह शामिल रहे। इधर, तीसरे दिन भी मौतों का सिलसिला जारी रहने के चलते अधिकारी व्यस्त रहे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के बयान नहीं हो सके। शराब कांड प्रकरण में डीएम की ओर से मजिस्ट्रेटी जांच के लिए नामित किए गए एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ), खैर एसडीएम अंजनी कुमार, कोल एसडीएम रंजीत सिंह, सीओ खैर शिवप्रताप सिंह, सीओ गभाना कर्मवीर सिंह और सीओ सिविल लाइंस विशाल चौधरी, इंस्पेक्टर खैर प्रवेश कुमार, तत्कालीन लोधा इंस्पेक्टर अभय शर्मा, और जवां इंस्पेक्टर चंचल सिरोही को नोटिस जारी किया है। इनसे बयान, साक्ष्य सहित घटना के संबंध में आख्या मांगी है। इसके साथ ही अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट। एफआईआर, गिरफ्तारी की रिपोर्ट मांगी है। अधिकारी शनिवार को भागदौड़ के चलते व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed