फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sir Syed asked for donations by tying anklets

AMU: जब एएमयू संस्थापक सर सैयद ने घुंघरू बांधकर मांगा चंदा, नुमाइश के मंच पर किया था नाटक का मंचन

Fri, 06 Feb 2026 05:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 05:43 PM IST
सार

डॉ.राहत अबरार ने बताया कि तालीम के लिए चंदा जुटाने के लिए सर सैयद ने स्वयं पैरों में घुंघरू बांधकर लोगों से आर्थिक सहायता मांगी। उस दौर में यह केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ने वाला साहसिक संदेश था।

विज्ञापन
Sir Syed asked for donations by tying anklets
एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद खान - फोटो : एएमयू आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान को तालीम के लिए न सिर्फ अपने पैरों में घुंघरू बांधने पड़े थे, बल्कि नृत्य तक करना पड़ा था। इस कार्यक्रम से उन्होंने 200 रुपये चंदा भी बटोरा था, जिसे मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज में लगा दिया। छह फरवरी 1893 को नुमाइश में इस नाटक का मंचन किया गया था।

विज्ञापन


एएमयू के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी डॉ.राहत अबरार ने बताया कि तालीम के लिए चंदा जुटाने के लिए सर सैयद ने स्वयं पैरों में घुंघरू बांधकर लोगों से आर्थिक सहायता मांगी। उस दौर में यह केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ने वाला साहसिक संदेश था। डॉ. राहत ने कहा कि वर्ष 1884 में अमृतसर और वहां के थिएटर की रचनात्मक गतिविधियों से प्रेरित होकर सर सैयद ने एक नाटक की तैयारी शुरू की, जिसका उस समय विरोध भी हुआ। 
विज्ञापन


बाद में उर्दू के विद्वान अल्लामा शिबली नोमानी ने इस नाटक के लिए विशेष नज्म लिखी और स्वयं सुनाई। अफगानिस्तान से आए आगा मोहम्मद हुसैन ने अफगानी लिबास में पश्तो गीत गाया। दत्तावली के नवाब इस्माइल खान ने भी लोगों के आग्रह पर पैरों में घुंघरू बांधकर चंदा मांगा था। नुमाइश में पेश किया गया यह नाटक इतिहास में अमर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed