फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SIR status in Aligarh

SIR: अलीगढ़ में कटेंगे 5.20 लाख मतदाताओं के नाम, जिनके पते हैं संदिग्ध, उन्हें जारी होगा नोटिस

Sun, 28 Dec 2025 10:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Dec 2025 10:27 AM IST
सार

अलीगढ़ जिले की सूची से करीब 5,20,213 मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे। इनमें 2.53 लाख लोग अब जिले को छोड़कर स्थायी रूप से कहीं और बस गए हैं। 1.51 लाख लोग अपने दिए गए पतों पर नहीं मिले। करीब 75,000 ऐसे नाम सूची में थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। 29,000 मतदाता ऐसे पाए गए जो पहले से ही कहीं और पंजीकृत थे।

विज्ञापन
SIR status in Aligarh
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले की मतदाता सूची को त्रुटिमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के परिणाम सामने आए हैं। इस अभियान के बाद अब जिले की सूची से करीब 5,20,213 मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे। प्रशासन अब 30 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


एसआईआर अभियान के दौरान घर-घर जाकर की गई गणना में भारी गड़बड़ियां मिली हैं। इनमें 2.53 लाख लोग अब जिले को छोड़कर स्थायी रूप से कहीं और बस गए हैं। जांच के दौरान 1.51 लाख लोग अपने दिए गए पतों पर नहीं मिले। करीब 75,000 ऐसे नाम सूची में थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। 29,000 मतदाता ऐसे पाए गए जो पहले से ही कहीं और पंजीकृत थे।

विज्ञापन

एसआईआर के दौरान मृतक, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टियों वाले मतदाताओं की पहचान की गई है। अनंतिम सूची के प्रकाशन के बाद पारदर्शी तरीके से दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।-पंकज कुमर, एडीएम प्रशासन।

विज्ञापन
विज्ञापन


30 दिसंबर को प्रकाशित होगी अनंतिम सूची
गणना प्रपत्र भरने का समय समाप्त हो चुका है। अब 30 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस सूची के आधार पर आम जनता से दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। यदि किसी व्यक्ति का नाम गलती से कट गया है या कोई त्रुटि है, तो वे निर्धारित समय सीमा में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। जिनके पते संदिग्ध हैं, विभाग उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed