{"_id":"66b8f8377c38221767078556","slug":"singer-atul-pandit-rock-band-show-in-aligarh-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: गायक अतुल पंडित की स्वर लहरी पर झूमेगा अलीगढ़, सेंटर प्वाइंट चौराहे पर होगा रॉक बैंड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम: गायक अतुल पंडित की स्वर लहरी पर झूमेगा अलीगढ़, सेंटर प्वाइंट चौराहे पर होगा रॉक बैंड शो
Sun, 11 Aug 2024 11:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:13 PM IST
सार
अमर उजाला द्वारा 15 अगस्त पर प्रति वर्ष जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहरवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में 12 अगस्त को शहर का मुख्य चौराहा सेंटर प्वाइंट अतुल पंडित रॉक बैंड के देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान होगा।
विज्ञापन
गायक अतुल पंडित
- फोटो : स्वयं
विस्तार
मशाल रैली के बाद अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत जश्न-ए-आजादी का दूसरा महाआयोजन 12 अगस्त को होगा। अलीगढ़ के ही रहने वाले नामचीन गायक अतुल पंडित अपने बैंड के साथ प्रस्तुति देंगे। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन का साक्षी शहर फिर बनेगा। इसको लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। यह आयोजन सेंटर प्वाइंट चौराहे पर शाम ठीक छह बजे से शुरू होगा और दो घंटे तक आजादी का जश्न देशभक्ति के तरानों के साथ मनेगा।
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा 15 अगस्त पर प्रति वर्ष जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहरवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में 10 अगस्त को मशाल रैली निकाली गई थी। अब 12 अगस्त को शहर का मुख्य चौराहा सेंटर प्वाइंट अतुल पंडित रॉक बैंड के देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां सुरक्षा व यातायात के मुकम्मल इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
15 अगस्त को शहर के 30 से अधिक चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान किया जाएगा। इसके बाद दस से अधिक स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता कराई जाएगी, 23 अगस्त को इस आयोजन का समापन कार्यक्रम इंटरस्कूल सिंगिंग प्रतियोगिता के साथ होगा।
विज्ञापन
- मुख्य स्पांसर : ओजोन सिटी।
- टाइटल स्पांसर : प्रशांत एंटरप्राइजेज।
- इन एसोसिएशन विद : एवीपी इंटरनेशनल स्कूल।
- पॉवर्ड बाई : हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, शर्मा ऑर्थोप्लास्टी एण्ड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सांगवान सिटी, एकत्व स्मार्ट सिटी, माहेश्वरी नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट।
- को-स्पांसर : कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, उमंग हॉस्पिटल, थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, एलआईसी अलीगढ़ मंडल, रेडिश टेक्नोलॉजी, अभि हॉस्पिटल, सस्मित न्यूरो केयर एण्ड सुपरस्पेशियलिटी सेंटर, स्टार कोल्हू कच्ची घानी, डॉ. आरके गुप्ता।
- हाॅस्पिटैलिटी पार्टनर : होटल द रॉयल रेजीडेंसी।
- हेल्थ एसोसिएट : वरुण ट्रॉमा एण्ड बर्न सेंटर प्रा.लि.।
- आउटडोर पार्टनर : एमकेजी मीडिया