{"_id":"5f3993e38ebc3e9ff92c39dc","slug":"singed-the-national-anthem-at-home-then-said-mother-salute-you-city-office-news-ali2413260196","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर गाया राष्ट्रगान, फिर बोले- मां तुझे प्रणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर गाया राष्ट्रगान, फिर बोले- मां तुझे प्रणाम
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम के स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहरातीं काजल।
- फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला द्वारा आयोजित मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में जिलेवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया। इसके बाद सभी ने मां तुझे प्रणाम, जय हिंद, भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके अलावा, मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में भी काफी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया है।
मां तुझे प्रणाम के मुख्य आयोजन के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह दस बजे राष्ट्रगान गाने की अपील की गई थी। जिसके तहत अमर उजाला के पाठक, युवा और बच्चों ने हिस्सा लिया। साथ ही उनके अभिभावक भी राष्ट्र प्रेम और सम्मान के चलते इस आयोजन में शामिल हुए। बच्चों ने गाल पर तिरंगा बनवाया, वहीं हाथ में झंडा लेकर बाजारों में निकले। कई युवाओं ने तो गली-मोहल्ले और चौराहों पर राष्ट्रगान का सामूहिक आयोजन किया। मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए यहां से भी लोगों ने अमर उजाला के कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
विशाल और हर्षद ने बांटे मास्क और झंडे
अलीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विशाल देशभक्त और हर्षद हिंदू ने अपनी टीम के साथ मास्क और झंडे बांटे। बच्चों के हाथ सैनिटाइज भी किए। इस मौके पर सौरभ वार्ष्णेय, शिवम वार्ष्णेय, जतिन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

मां तुझे प्रणाम के तहत घर पर बेटे के साथ ध्वजारोहण करते ब्रजेश गौड़।- फोटो : CITY OFFICE

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत घर पर स्वतंत्रता दिवस मनाती नयशा सोनी।- फोटो : CITY OFFICE

शहीद प्रेरणा स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन करते वर्षिल भारद्वाज।- फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन