{"_id":"68d05d4e27ff92eaab0e766a","slug":"silver-umbrellas-in-the-market-aligarh-news-c-56-1-hts1003-137766-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाजार में छोटे चांदी के छत्र की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाजार में छोटे चांदी के छत्र की बढ़ी मांग
विज्ञापन
मोती बाजार स्थित एक दुकान पर चांदी के छत्र खरीद करते भक्त। संवाद
- फोटो : smavad
शारदीय नवरात्र को लेकर बाजार में दुकानें सजना शुरू हो गई हैं। माता के पूजने की सामग्री के लिए ग्राहक खरीददारी कर रहे हैं। सराफा बाजार में माता के लिए छोटे और कम वजन के चादी के छत्र ग्राहकों को खूब भा रहे हैं।
सराफा कारोबारी सुधीर जैन ने बताया है कि इस साल हल्के वजन वाले विभिन्न रंगों के छत्रों की मांग अधिक है। पहले अधिकांश लोग चांदी के बड़ छत्रों की मांग करते थे, लेकिन चांदी के बढ़ते भावों की वजह से इस साल बाजार में हल्के छत्र अधिक पसंद किए जा रहे हैं। इन छत्रों की शुरुआती कीमत 1600 रुपये है।
इधर, भगवान के पोशाकों की दुकानों पर आकर्षक डिजाइनों की भरमार है। नक्काशी और रंगीन धागों से सजाए गए छत्र ग्राहकों को खूब भा रहे हैं। सराफा कारोबारी दीपक का कहना है कि नवरात्र में पर हर साल छत्रों की बिक्री होती है, लेकिन इस बार मांग सामान्य से कहीं ज्यादा है। नवरात्र में यह और बढ़ेगी।
विज्ञापन
माता पर छत्र चढ़ाना माना जाता है शुभ
आचार्य सीपूजी महाराज ने बताया है कि माता रानी की मूर्ति पर चांदी का छत्र चढ़ाना शुभ माना जाता है। लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार छत्र खरीदते हैं। छोटे छत्र भी उतने ही महत्व रखते हैं, क्योंकि आस्था के सामने आकार और वजन का महत्व नहीं है।