फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Silence spread at government purchasing centers of Aligarh

Aligarh: मंडी में हो रहा नकद भुगतान, फिर क्रय केंद्रों पर धान बेचने क्यों जाएं किसान, वहां पसरा सन्नाटा

Sun, 20 Oct 2024 12:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 12:27 PM IST
सार

सरकारी क्रय केंद्रों पर ग्रेड ए धान की कीमत 2320 रुपये है। किसानों को इसी धान की कीमत मंडी में 3200 रुपये तक मिल रही है। यहीं वजह है कि जहां मंडियों में अब तक 12 लाख क्विंटल धान की बिक्री हो चुकी है तो वहीं, सरकारी क्रय केंद्रों पर सिर्फ 40 क्विंटल धान की खरीद ही हुई है।

विज्ञापन
Silence spread at government purchasing centers of Aligarh
धनीपुर मंडी में पड़ी धान की फसल - फोटो : संवाद

विस्तार

सरकारी क्रय केंद्रों की अपेक्षा अधिक कीमत और नकदी भुगतान की वजह से किसान मंडियों में धान बेच रहे हैं। यहीं वजह है कि एक तरफ सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है तो वहीं, मंडी में किसानों की भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले में इस बार धान की बंपर फसल हुई है। त्योहार से पहले किसान धान बेचने में जुटे हुए हैं। ऐसे में मंडी में अधिक कीमत मिलने और हाथों-हाथ भुगतान होने की वजह से किसान क्रय केंद्रों के बजाय सीधे मंडियों में धान बेच रहे हैं। सरकारी क्रय केंद्रों पर जहां मोटे धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल है तो वहीं, मंडी में इसी धान की कीमत 2500 रुपये तक मिल रही है।
विज्ञापन


सरकारी क्रय केंद्रों पर ग्रेड ए धान की कीमत 2320 रुपये है। किसानों को इसी धान की कीमत मंडी में 3200 रुपये तक मिल रही है। यहीं वजह है कि जहां मंडियों में अब तक 12 लाख क्विंटल धान की बिक्री हो चुकी है तो वहीं, सरकारी क्रय केंद्रों पर सिर्फ 40 क्विंटल धान की खरीद ही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में भीड़ का आलम यह है कि यहां धान रखने के लिए जगह नहीं मिल पा रही। किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मंडी में जनपद के किसानों के अलावा हाथरस, एटा, आगरा, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद तक के किसान धान लेकर आ रहे हैं। जिले में धनीपुर के अलावा खैर, गभाना, अतरौली, हरदुआगंज, छर्रा, इगलास की मंडियों में धान की बंपर खरीद हो रही है।

अलीगढ़ मंडल में मोटे धान (कॉमन एवं ग्रेड ए) की कम पैदावार होती है। यहां के किसान बासमती एवं सुगंधा चावल अधिक उगाते हैं। जिले में 25 सरकारी धान क्रय केंद्र खुले हुए हैं। अभी मोटे धान की आवक कम है। बासमती धान की अधिक आवक हो रही है। अभी सिर्फ 40 क्विंटल धान व 300 क्विंटल बाजरे की खरीद ही हो सकी है।- राजीव कुलश्रेष्ठ, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
धनीपुर मंडी के अलावा खैर, गभाना, अतरौली, हरदुआगंज, छर्रा, इगलास की अनाज मंडी में अब तक करीब 12 लाख क्विंटल बासमती धान की खरीद हो चुकी है। जबकि मक्का व बाजरा की करीब 25 हजार क्विंटल खरीद हो चुकी है।- रामकुमार यादव, मंडी सचिव धनीपुर
सरकारी क्रय केंद्रों पर केवल मोटा धान खरीदा जा रहा है। भुगतान भी कई-कई दिन बाद मिल रहा है। मंडी में धान की कीमत अच्छी मिल रही है। भुगतान भी हाथों-हाथ मिल रहा है। - भूप सिंह, सिकंदराराऊ, हाथरस

सरकारी क्रय केंद्रों पर केवल मोटे धान की खरीद हो रही है। जबकि खुले बाजार में सभी प्रकार का धान खरीदा जा रहा है और भुगतान भी नकद मिल रहा है।- नवाब सिंह, नानऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed