फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Drought-like situation in Aligarh due to less rain

Aligarh: बारिश कम होने के कारण फिर से सूखे जैसे हालात, खेतों में पड़ने लगीं दरारें

Mon, 22 Aug 2022 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2022 01:18 AM IST
सार

जुलाई का महीना सूखा रहने के अगस्त में भी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालात यह हैं कि सूरज के तेवर तीखे हैं। इस गर्मी ने मई-जून में पड़ने वाली गर्मी का अहसास करा दिया है।

विज्ञापन
Drought-like situation in Aligarh due to less rain
बारिश न होने से सूख रही फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में फिर से सूखे जैसे हालात बन रहे हैं। बारिश कम होने के कारण धान की पौध पीली पड़ रही है। खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। फसल को बर्बाद होता देख किसान परेशान हैं। हालांकि, धान सहित अन्य फसलों को बचाने के लिए किसान पंपिंग सेट से सिंचाई करने में जुटे हैं। इससे किसानों का बजट भी गड़बड़ा रहा है।

विज्ञापन


जुलाई का महीना सूखा रहने के अगस्त में भी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालात यह हैं कि सूरज के तेवर तीखे हैं। इस गर्मी ने मई-जून में पड़ने वाली गर्मी का अहसास करा दिया है। पिछले दो वर्षों में अच्छी बारिश होने से जिले में धान की अच्छी पैदावार हुई थी। इस बार काफी बड़े क्षेत्रफल में किसानों ने धान की रोपाई की है, लेकिन सूखे जैसे हालात बनते देख किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक जसराज सिंह ने कहा कि वर्षा न होने से खेतों में दरारें पड़ गई हैं। धान के साथ ही दलहन, चना, ज्वार, बाजरा, अरहर, मक्का, उड़द, मूंग जैसी फसलें भी बर्बाद हो जाएंगी। इस बार किसान उम्मीद से ज्यादा धान की फसल लगाए हैं, लेकिन बारिश ने सब कुछ खराब कर दिया है। ऐसी ही स्थिति कुछ दिन और बनी रही तो जनपद को सूखा घोषित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त माह में हुई बारिश की स्थिति

वर्ष           मानक          वर्षा
2017        193           71.4
2018         193           94.8
2019         193          144.98
2020          193         145.92
2021          193         100.48
(नोट- वर्षा मिमी. में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed