फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shramik special train carried 1259 laborers reach Aligarh

गुजरात में फंसे 1259 मजदूरों को अलीगढ़ लेकर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घरों को किया रवाना

Sun, 10 May 2020 10:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 May 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Shramik special train carried 1259 laborers reach Aligarh
अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचे श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के चलते देशभर में हुए लॉकडाउन के बीच गुजरात में फंसे उत्तर प्रदेश के करीब 50 जनपदों के 1259 श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन लीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई और फिर उन्हें रोडवेज बसों के जरिये उनके घर भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


जिले के आला अधिकारी अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ श्रमिकों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ घर भेजने की तैयारी में जुटे रहे। गुजरात से लौटे श्रमिकों ने खुशी का इजहार करते हुए प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


गुजरात के दमोह से रविवार सुबह 7:30 बजे  श्रमिक स्पेशल ट्रेन अलीगढ़ पहुंची। इस ट्रेन में अलीगढ़, कासगंज, बदायूं, आगरा, गोरखपुर, महाराजगंज सहित प्रदेश के 50 जनपदों के 1259 श्रमिक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि गुजरात में लॉकडाउन के चलते फंसे मजदूरों को प्रदेश सरकार के आह्वान पर गुजरात सरकार ने स्पेशल ट्रेन से भेजा है। इन सभी मजदूरों का ट्रेन के अलीगढ़ जंक्शन पर उतारने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 
 

अगर किसी श्रमिक में कोरोना संक्रमण की संभावना होगी तो उसको स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई राय पर रोककर क़वारंटीन किया जाएगा। अन्य श्रमिकों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर जिला प्रशासन उनके संबंधित जिलों को रोडवेज बसों के माध्मय से रवाना करने की तैयारी में जुटा है। रेलवे, रोडवेज, पुलिस, प्रशासन अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

गुजरात के दमोह से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अलीगढ़ रेलवे जंक्शन पहुंचे श्रमिकों ने खुशी का इजहार करने के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लॉकडाउन में गुजरात में फंसे प्रदेश के श्रमिकों को उनके घर भेजने की जो पहल की है, वह प्रशंसा योग्य है और हम इसके लिए योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हैं, मजदूरों में घर पहुंचने की खुशी भी साफ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed