{"_id":"6320e4e1de16553e331c64a5","slug":"shot-herself-after-woman-in-love-city-office-news-ali3003117161","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: प्यार में महिला के बाद खुद को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: प्यार में महिला के बाद खुद को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, मुकदमा दर्ज
Wed, 14 Sep 2022 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:45 AM IST
सार
इंस्पेक्टर क्राइम धीरेंद्र मोहन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन से पहले सीएचसी, उसके बाद वहां से जिला अस्पताल और फिर जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां विनोद की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पलवल रोड स्थित गौमत चौराहे पर ब्यूटी पार्लर संचालक महिला को गोली मार उसके कथित प्रेमी ने खुद के गोली मार ली। मंगलवार देर शाम हुए घटनाक्रम की खबर पर दौड़ी पहुंची पुलिस ने दोनों को नाजुक हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा था। इधर, महिला के पति की ओर से आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
घटनाक्रम के अनुसार गौमत चौराहा निवासी अनिल शर्मा की 32 वर्षीय दो बच्चों की मां पत्नी रेनू घर के बाहर पार्लर चलाती हैं। खैर नई बस्ती निवासी एलआईसी एजेंट विनोद से अनिल की पुरानी दोस्ती है। विनोद का उसके घर आना जाना है। पुलिस जांच के अनुसार इस बीच विनोद व रेनू के बीच प्यार भी पनप गया। दो वर्ष तक यह सब चला। मगर जब पति को भनक लगी तो उसने विनोद से दूरी बना ली और महिला ने भी विनोद से दूरी बना ली। यह बात विनोद को नागवार गुजरी।
इसी के चलते मंगलवार शाम करीब आठ बजे विनोद गौतम चौराहा पहुंच गया और अचानक दुकान पर मौजूद महिला को तमंचे से गोली मारकर भागने लगा। हालांकि गोली महिला के हाथ में लगी। मगर शोर व फायर की आवाज पर क्षेत्रीय लोगों ने भागते विनोद को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने एक डॉक्टर की दुकान में दूसरी गोली अपने सिर में मार ली और वहीं गिर गया। यह देख पब्लिक जहां की तहां थम गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर क्राइम धीरेंद्र मोहन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन से पहले सीएचसी, उसके बाद वहां से जिला अस्पताल और फिर जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां विनोद की हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी देहात पलाश बंसल के अनुसार घटनाक्रम में अनिल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विनोद की हालत नाजुक है। डॉक्टर उपचार में जुटे हैं। बाकी जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।