फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shivratri

शिवभक्तों का जो चला रैला, सैकड़ों शिविर मिलकर बना मेला

Fri, 21 Feb 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Shivratri
रामघाट रोड़ पर कांवड़ लेकर जाता शिव भक्तो का काफिला। - फोटो : CITY OFFICE
कांवड़ियों की सेवा के लिए रामघाट रोड पर सैकड़ों की संख्या में शिविर लगे। इन शिविरों में जलपान, आराम और कांवड़ रखने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन जब दोपहर 12 बजे से शिवभक्तों का रैला चलने लगा जो शाम को इतना बड़ा हो गया कि एक तरफ की सड़क रात सात बजे से शहर में रिजर्व कर दी गई। ऐसे में कांवड़ियों का रैला और शिविरों ने मेले जैसा माहौल बना लिया। पूरे शहर में जल रही लाइटें, सजावट और डीजे से माहौल शिव की भक्तिमय रहा। कांवड़ियों की सेवा के लिए पूरे दिन भर सैकड़ों श्रद्धालु लगे रहे।
विज्ञापन

आज रामघाट रोड चुंगी पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष परवेज अहमद ने कावंड़ियों के जलपान की व्यवस्था कर दवाइयां वितरित कर मरहम पट्टी की। इस मौके पर गौरव गोदानी, प्रेम प्रताप सिंह, इरशाद सलीम, जाकिर हुसैन, मो अरहम, राकेश जैन, सुहैब, दीपक आदि थे। ओम श्री अमरनाथ सेवा मंडल द्वारा लगाए के शिविर में उपाध्यक्ष पंकज वार्ष्णेय के नेतृत्व में कांवड़ियों की सेवा की गई। खिरनी गेट पर जन सेवा समिति द्वारा लगाए गए शिविर में शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन, प्रेम प्रकाश माहेश्वरी, देवेंद्र सक्सेना, प्रदुम्न जैन, प्रदीप कुमार माहेश्वरी, यतेंद्र मोहन जैन आदि मौजूद रहे। रामघाट रोड पर माहेश्वरी महिला क्लब द्वारा लगाए गए शिविर में एडी हेल्थ, गौरव गोदानी, प्रेम प्रताप सिंह, बीना गोदानी, किरन केला, सुमन माहेश्वरी, रश्मी हरकुट, विनीता राठी, प्रमिला चोला, रिमझिम, सोनिया, शशी, नीरा, रजनी भटनागर, सुधा हरकुट आदि ने सेवा की।
विज्ञापन

सासनीगेट औद्योगिक वेलफेयर संस्थान ने दुबे पड़ाव से लेकर सासनीगेट तक कारपेट बिछाकर बैरीकेडिंग लगवाई। जिससे कांवड़ियों का अलग मार्ग बन गया। यातायात व्यवस्था से श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। इसके लिए जगह जगह सेवादार पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। इन लोगों में अध्यक्ष मुकेश लिम्का, महामंत्री राजेश सरकोड़ा, केके गोस्वामी, कौशल गौड़, मुकेश मदन वार्ष्णेय, अनुज उपाध्याय, नितिन अग्रवाल, प्रचार कौशिक, अभिषेक अरोरा, विशाल भारद्वाज, योगेश गुप्ता, राकेश सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed