{"_id":"57781ca64f1c1b615679ccdd","slug":"shivpal-s-arrival-today-preparing-for-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल का आगमन आज, तैयारी में लगा रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल का आगमन आज, तैयारी में लगा रहा प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता, जल संसाधन मंत्री शिवपाल यादव का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। जिला प्रशासन पूरे दिन उनकी अगवानी में जुटा रहा। शिवपाल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी सुरक्षा व अन्य इंतजामों का जायजा लेते रहे। डीएम ने शनिवार को ही बैठक कर अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए थे।
कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव रविवार को यहां आएंगे। वह जिले में 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 11 का शिलान्यास करेंगे। उनका मिनट टू मिनट प्रोग्राम यहां आ गया है। वह सुबह 9 बजे सैफई से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। उनका हेलीकॉप्टर यहां सुबह 10 बजे धनीपुर हवाई पट्टी पर उतरेगा। उसके बाद सुबह सवा दस बजे वह डीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह विभागीय विकास कामों व परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12 बजे वह यहां से धनीपुर हवाई पट्टी से फिर हेलीकॉप्टर से सांकरा ब्लॉक बिजौली, तहसील अतरौली के लिए रवाना होंगे। दोपहर पौन बजे वह सांकरा पहुंचेंगे। वहां हैलीपेड बनाया गया है। वह सांकरा घाट पुल का शिलान्यास करेंगे। बाद में वहीं क्षेत्रीय विधायक वीरेश यादव द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। तदुपरांत दोपहर 2 बजे वह हैलीकॉप्टर से ही लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।