फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   She happily sent her husband to work and then hanged herself

Aligarh News: हंसी-खुशी पति को नौकरी पर भेजा, फिर फंदे पर झूल गई

Wed, 02 Apr 2025 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 02 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
She happily sent her husband to work and then hanged herself
 अनीता देवी का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
गांव गोसपुर में सोमवार की सुबह नौ बजे एक महिला ने नोएडा में नौकरी पर जाने के लिए हंसी-खुशी अपने पति को विदा किया। इसके बाद रात करीब दस बजे उसका शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर झूलता मिला। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन




गांव गोसपुर निवासी योगेंद्र सिंह नोएडा में नौकरी करते हैं। परिवार वालों के अनुसार सोमवार की सुबह करीब नौ बजे वह नोएडा के लिए निकले तो उनकी पत्नी अनीता देवी (22) ने हंसी-खुशी विदा किया। योगेंद्र और अनीता परिवार से अलग दूसरे मकान में रहते थे।
विज्ञापन




रात करीब साढ़े नौ-दस बजे योगेंद्र सिंह की मां बेटे के घर पहुंचीं और आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर उन्हें कुछ शंका हुई तो शोर मचाकर परिवार और आसपास के लोगों को बुला लिया। लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर कमरे में फंदे पर अनीता देवी का शव लटक रहा था। इस पर रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




खबर पाकर गांव पहुंची मृतका की मां लक्ष्मी देवी निवासी गांव सेवर थाना ढोलना जिला कासगंज ने आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल वाले दहेज में छह लाख रुपये मांग रहे थे। दहेज की मांग पूरी न हाेने पर पति सहित सास-ससुर, ननद और देवर ने फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी है। सीओ धनंजय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed