फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   shatabdi express

शताब्दी एक्सप्रेस के टीई को पीटा, शीशे तोड़े

Sat, 06 Jun 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sat, 06 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
शेरवानी पहनने वाले आतंकवादी होते हैं..। इन्होंने देश का माहौल बिगाड़ रखा है..। ये तीखे कमेंट करना लखनऊ नई दिल्ली अप शताब्दी एक्सप्रेस के टीई को खासा महंगा पड़ गया। भड़के छात्रों ने टीई को अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रेन के अंदर ही घेर कर पीटा, मारपीट के बीच ट्रेन के कोच के शीशे भी टूट गए। टीई ने इसकी खबर जीआरपी और आरपीएफ को भी दी लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

ट्रेन साढ़े आठ बजे के करीब अलीगढ़ के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची थी। यहां पहले से इंतजार कर रहे दर्जनों छात्र ट्रेन के रुकते ही कोच में घूस गए। इस बीच मुसाफिरों की चीखपुकार भी मची लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। एएमयू का छात्र परवेज लखनऊ से शताब्दी एक्सप्रेस से अलीगढ़ आ रहा था। ट्रेन में बातचीत के दौरान टीई से कहासुनी हुई तो उसने शेरवानी पहने हुए छात्र पर कमेंट कर दिया। बकौल परवेज टीई ने कहा कि शेरवानी पहनने वाले आतंकी होते हैं जिनकी वजह से पूरे देश का माहौल खराब हो गया है। बस यही बात नागवार गुजरी विरोध किया तो टीई पुलिस को बुलाने और ट्रेन से उतारने की धमकी देने लगा। इसके बाद बात बढ़ गई और कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर और आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा कि उनके पास किसी तरह के हंगामे की कोई खबर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed