फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven thousand rupees looted from a finance company employee

Aligarh News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से सात हजार रुपये की लूट

Thu, 18 Sep 2025 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand rupees looted from a finance company employee
क्षेत्र के गांव केशोपुर जोफरी के समीप मंगलवार सुबह कलेक्शन लेकर आ रहे एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बदमाश तमंचे के बल पर करीब सात हजार रुपये की नकदी और बैग लूट ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




आगरा के सदर थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुरा निवासी सुमित ने बताया कि वह अलीगढ़ में धनीपुर मंडी के पास केनरा बैंक वाली गली में रहता है और माइक्रो कैपिटल फाइनेंस की अलीगढ़ शाखा में कार्यरत है।
विज्ञापन




मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे वह अपने रूट के आधार पर कलेक्शन करने निकला था, सबसे पहले वह केशोपुर जोफरी और करेलिया गांव गया, इसके बाद नगरीया महरावल और भरतरी से वापस लौटते समय केशोपुर जोफरी के पास एक स्कूल के समीप पीछे से दो लोग बाइक पर आये और तमंचा दिखाते हुए बाइक की चाबी निकाली और उसका बैग व करीब 7700 रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित से बदमाशों का हुलिए की जानकारी ली, पीड़ित ने बताया कि नकाबपोश बदमाशों में से एक ने काले रंग का लोअर और हरे रंग की टी-शर्ट पहने हुई थी। सीओ गभाना संजीव तोमर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, दो टीम गठित कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। मामले का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed