फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven officers 32 employees found absent

Aligarh News: चल रही थी मनमानी, सात अधिकारी 32 कर्मचारी मिले नदारद, सीडीओ भड़कीं, एक दिन का रोका वेतन

Tue, 14 Mar 2023 06:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Mar 2023 06:48 PM IST
सार

सीडीओ आकांक्षा राना ने सुबह कार्यालय समय के बाद 10.10 बजे विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सात अधिकारी एवं 32 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। सीडीओ ने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिये। 

विज्ञापन
Seven officers 32 employees found absent
अलीगढ़ सीडीओ आकांक्षा राना निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ की सीडीओ आकांक्षा राना ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया, तो सात अधिकारियों की सीट खाली मिलीं। साथ ही 32 कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। सीडीओ भड़क गईं और गैर हाजिर मिले अधिकारी व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया और स्पष्टीकरण मांग लिया।

विज्ञापन


सीडीओ आकांक्षा राना ने 13 मार्च को सुबह कार्यालय समय के बाद 10.10 बजे विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सात अधिकारी एवं 32 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। सीडीओ ने अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के साथ ही उक्त दिवस का वेतन रोकने के निर्देश दिये। 
विज्ञापन


ये अधिकारी, कर्मचारी मिले अनुपस्थित    
लघु सिंचाई कार्यालय से सहायक अभियन्ता वीएस सुमन, वरिष्ठ सहायक वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, संग्रह अमीन अनिल कुमार शर्मा, कनिष्ठ सहायक अनिल कुमार, अमीन साधना गोयल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कृष्ण कुमार वर्मा, मनरेगा सेल से अमित श्रीवास्तव अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखा सहायक निदा कामरान, कम्प्यूटर आपरेटर नीरज कुमार, सहायक कर्मी राकेश कुमार, अर्थ एवं संख्या कार्यालय से जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजय कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी सुल्तान सिंह,  रहीश पाल सिंह, अरूण शंकर सक्सैना, अनुराग किशोर, वरिष्ठ सहायक रूपेश कुमार भारती, सहकारिता विभाग से सहायक निबंधक सहकारिता कृष्ण कुमार, वरिष्ठ सहायक सुधा सिंह, कैडर सचिव दीपक राज सारस्वत, डीआरडीए कार्यालय से पीडी भाल चन्द्र त्रिपाठी, कनिष्ठ सहायक रमेश चन्द्र
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विकास कार्यालय से डीडीओ भरत कुमार मिश्र, प्रधान सहायक बिजेन्द्र कुमार, लेखाकार ब्रज भूषण शर्मा, वरिष्ठ सहायक ऋत्वी शर्मा, पंचायती राज कार्यालय से वरिष्ठ सहायक मुसर्रफ खान, डीसी एसबीएम मनोज कुमार, ग्रामीण अभियंत्रण कार्यालय से उर्दू अनुवादक मीना रिजवी, मान चित्रकार गौरव शर्मा, कनिष्ठ सहायक साद जफर, समाज कल्याण कार्यालय से समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी, प्रधान सहायक संदीप कुमार, लेखाकार अनुग्रह शर्मा, चकबन्दी लेखपाल कमलेश, कम्प्यूटर आपरेटर शरीफ, सौरभ गौतम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय से अवर अभियंता मखदूम अली, पिछड़ा वर्ग कार्यालय से पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनेश पाण्डेय, चौकीदार जमील खॉ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed