फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven injured when uncontrolled tempo hits a tree

Aligarh News: अनियंत्रित टेंपो पेड़ से टकराया, सात सवारी घायल, दो गंभीर हालत में मेडिकल रेफर

Sun, 04 Feb 2024 08:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 Feb 2024 08:08 PM IST
सार

अलग-अलग जगह की सात सवारी टेंपो में सवार होकर खैर से अलीगढ़ जा रहीं थीं। अलीगढ़-पलवल-खैर राजमार्ग पर गांव ल्हौसरा के पास टेंपो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। जिससे सात सवारी घायल हो गईं।

विज्ञापन
Seven injured when uncontrolled tempo hits a tree
क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : संवाद

विस्तार

लोधा क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल-खैर राजमार्ग पर 4 फरवरी शाम चार बजे के करीब गांव ल्हौसरा के पास रेलवे लाइन निकट एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। जिससे टेंपो में सवार सात सवारी घायल हो गयीं।  हादसे की सूचना पर पहुंची लोधा पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें से दो को गंभीर हालत में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

 
बता दें कि दिल्ली के शाहदरा निवासी चंद्रावती पत्नी डालचंद, रामपाल पुत्र शंकरलाल, मथुरा के करहारी निवासी हरबेजी पत्नी रमेश चंद्र, महेंद्र नगर के माया गार्डन निवासी सोनू, नगला कलार निवासी मोहन सिंह पुत्र रमेशचंद्र, थाना खैर के एंचना निवासी बाबूलाल पुत्र तेजपाल एक टेंपो में सवार होकर खैर से अलीगढ आ रहे थे। गांव ल्हौसरा के पास तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। टेंपों में सवार सात सवारी घायल हो गईं। 
विज्ञापन


टेंपो में सवार लोगों की चीख-पुकार मचने लगी। लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और हादसे की सूचना लोधा पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर लोधा पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, वहां से दो घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। घटना की सुनकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed