फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven dengue patients including innocent found in Aligarh

Aligarh: मासूम सहित डेंगू के सात मरीज मिले, अब तक 183 लोग आ चुके हैं जद में

Wed, 13 Nov 2024 12:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 12:04 AM IST
सार

अलीगढ़ शहर में चार डेंगू के मरीज मिले हैं। जीवनगढ़ में दो, मौलाना आजाद नगर और बेगम बाग में एक-एक डेंगू के मरीज मिले। अतरौली में दो और गंगीरी में डेंगू का एक मरीज मिला। इनमें चार महिला और तीन पुरुष हैं।

विज्ञापन
Seven dengue patients including innocent found in Aligarh
डेंगू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले में डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। 12 नवंबर को 9 वर्षीय बालिका समेत डेंगू सात मरीज मिले। अतरौली व गंगीरी में डेंगू के तीन मरीज मिले। अब तक 183 मिल चुके हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि शहर में चार डेंगू के मरीज मिले हैं। जीवनगढ़ में दो, मौलाना आजाद नगर और बेगम बाग में एक-एक डेंगू के मरीज मिले। अतरौली में दो और गंगीरी में डेंगू का एक मरीज मिला। इनमें चार महिला और तीन पुरुष हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 1700 से 1900 मरीज पहुंचे। इनमें से ज्यादातर मरीज सर्दी-जुकाम से पीड़ित रहे। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 1500 से 1600 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इनमें 500-600 मरीज सर्दी-जुकाम से पीड़ित रहे। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में सीएचसी खैर के क्षेत्र जरारा, अतरौली, छर्रा वाजिदपुर जवां में घर-घर लार्वारोधी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. रोहित भाटी, डॉ. अवनेंद्र, डॉ. अंकित, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय, उमा रानी, राजेश पाठक आदि मौजूद रहे। टीम ने घरों में मच्छर मारने के रसायन का छिड़काव किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed