फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Service road construction work not completed

Aligarh: दिसंबर में पूरा होना था सर्विस रोड निर्माण, फरवरी में भी चल रहा काम, दो माह से रुका फ्लाईओवर का कार्य

Mon, 17 Feb 2025 10:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 10:51 AM IST
सार

जिला प्रशासन ने दिसंबर तक सर्विस रोड का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए थे, मगर फरवरी माह में भी सर्विस रोड का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। धुंआ और धूल से कई पुलिस वाले बीमार भी पड़ गए हैं।

विज्ञापन
Service road construction work not completed
क्वार्सी चौराहे पर तैयार हो रहा सर्विस रोड - फोटो : संवाद

विस्तार

जाम से निपटने को क्वार्सी चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण का काम दो माह से रुका हुआ है। रूट डायवर्जन को एक ओर बनाई जा रही सर्विस रोड का काम भी धीमी गति से चलने से हजारों लोग परेशान हैं। जबकि जिला प्रशासन ने दिसंबर तक सर्विस रोड का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए थे, मगर फरवरी माह में भी सर्विस रोड का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। धुंआ और धूल से कई पुलिस वाले बीमार भी पड़ गए हैं।

विज्ञापन


क्वार्सी चौराहे से रोजाना करीब 25-30 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। अतरौली, बुलंदशहर, अनूपशहर, कानपुर नेशनल हाईवे, एटा और मीनाक्षी पुल की ओर आने-जाने वाले वाहनों की वजह से अक्सर यहां जाम लगा रहता है। इस कारण यहां 71.17 करोड़ रुपये की लागत से 627.793 मीटर लंबा और 16.8 मीटर चौड़ा फोरलेन फ्लाई ओवर बनाया जा रहा है। इसके बनने से जाम की स्थिति खत्म होगी। 27 सितंबर में स्वीकृति मिली थी। फरवरी-2024 से निर्माण कार्य शुरू हुआ, 28 जनवरी 2026 में निर्माण कार्य पूरा होना है। 
विज्ञापन


सेतु निगम के द्वारा चौराहे के दोनों तरफ 12 पिलर बना दिए गए है। अब ऊपर का कार्य शुरू करने के लिए यातायात को डायवर्ट करना था। इसके लिए एक ओर पांच मीटर सर्विस रोड का निर्माण कार्य कराना था। जिसका कार्य दिसंबर में पूरा होना था। डीएम ने समीक्षा बैठक में इस पर नाराजगी जाहिर की थी। मगर उसके बावजूद कार्य में प्रगति नहीं आई और फरवरी माह बीतने को है, अभी भी सर्विस रोड का निर्माण चल रहा है। इसी गति से कार्य चलता रहा, ताे तय समय पर फ्लाई ओवर का निर्माण असंभव है। कार्यदायी संस्था नाले पर स्लैब डाल कर पुल बना रही है। जिससे वाहनों को आने जाने में कोई परेशानी न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्सी चौराहे पर फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य यातायात डायवर्ट होने के बाद तेजी से शुरू कराया जाएगा। ब्रिज के निर्माण के समय यातायात गुजरेगा तो परेशानी आएगी। इस कारण सर्विस रोड का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ परेशानी के कारण सर्विस रोड निर्माण की गति धीमी है। मगर इसी माह इसे पूरा कर, मार्च से फ्लाई ओवर पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।-मोहित कुमार, डीपीएम, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed