फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sepoy not beaten by five thousand rupees

पांच हजार रुपये नहीं दिए तो सिपाही ने पीटा

Fri, 08 Dec 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 08 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sepoy not beaten by five thousand rupees
सिपाही पर मुकदमा दर्ज करने के लिए हरदुआगंज थाने में थानाध्यक्ष से वार्ता करते ठा. दलवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को हरदुआगंज थाने का एक प्रशिक्षु सिपाही एवं होमगार्ड ने एक व्यक्ति के घर पहुंचकर पांच हजार रुपये की डिमांड की। परिजनों ने कुछ रुपये दे भी दिए, लेकिन सिपाही और होमगार्ड उसे पकड़कर गांव के बाहर कलाई बंबे पर के समीप जंगल में ले गए। वहां एक भाजपा नेता के नाम पर अपना भौकाल बनाते हुए एनकाउंटर का भय बनाया और बेरहमी से पिटाई की। इस बात की भनक लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण हरदुआगंज थाने में पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर विधायक ठा. दलवीर सिंह भी पहुंच गए और सिपाही पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब 12 दिन पहले सफेदपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र कुंवरपाल सिंह की मां और पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। पत्नी के मायके वालों ने थाने में शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने हरिश्चंद्र को थाने में बिठा लिया था। बाद में रिश्तेदारों की पहल पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। गुरुवार की सुबह हरदुआगंज थाने में तैनात सिपाही रवि राजपूत अपने साथ होमगार्ड घनश्याम सिंह को लेकर गांव पहुंचा और हरिश्चंद्र को थाने चलने के लिए कहा।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया है और समझौते की कापी दिखाई। इस पर सिपाही ने कहा कि समझौते पर थाने की मुहर नहीं है। सिपाही एवं होमगार्ड ने हरिश्चंद्र को छोड़ने के एवज में पांच हजार रुपये मांगे। उसकी भाभी प्रकाशवती ने पुलिस वालों को आठ सौ रुपये दे दिए, लेकिन सिपाही, होमगार्ड बाकी रुपये लाने की बात कहते हुए हरिश्चंद्र को बाइक पर बिठाकर ले गए। कलाई बंबे के पास जंगल में लाठी और बेल्ट से हरिश्चंद्र को बेरहमी से पीटा। एनकाउंटर की धमकी दी। जंगल में मौजूद गांव वालों के पहुंचने पर छोड़कर चले गए। थानाध्यक्ष डा. विनोद सिंह के अनुसार पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है, हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को बताया भाजपा के दिग्गज नेता का भतीजा
ग्रामीणों के अनुसार हरिश्चंद्र को बेरहमी से पीटने वाले सिपाही ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। वह आए दिन किसी न किसी को इसी तरह पकड़ लेता है। प्रताड़ित करते हुए अवैध उगाही कर रहा है। वह खुद को भाजपा के बड़े दिग्गज नेता का भतीजा बताता है। चर्चा है कि थाने में ग्रामीणों के हंगामे के बाद सिपाही के पक्ष में थानेदार के पास असरदार लोगों के फोन पहुंचने लगे थे।


‘हरदुआगंज में सिपाही पर जो आरोप हैं वह फौरी तौर पर सही पाए गए हैं। पीड़ित के डाक्टरी परीक्षण में चोटें पाई गई हैं। उस पर पैसे मांगने के आरोप भी सही हैं। इस मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। उसकी रिपोर्ट के बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ निलंबन, लाइन हाजिर आदि की कार्रवाई की जाएगी’
- राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed