फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seeing the crowd at the police station, the SSP asked the question to Inspector did not answer

अलीगढ़ : थाने पर भीड़ देख एसएसपी ने पूछा सवाल, निरुत्तर हुए कोतवाल

Fri, 22 Apr 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Seeing the crowd at the police station, the SSP asked the question to Inspector did not answer
बन्ना देवी थाने का निरीक्षण के दौरान युवक की समस्याओं को सुनते एसएसपी कलानिधि नैथानी। - फोटो : CITY OFFICE
सिविल सर्विस डे के दिन बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे एसएसपी कलानिधि नैथानी अचानक बन्नादेवी थाने पहुंच गए। थाने में मौजूद फरियादियों की भीड़ देख उनका माथा ठनक गया और कोतवाल से भीड़ को लेकर सवाल दागने शुरू किए तो वे निरुत्तर रहे। इस पर एसएसपी ने तत्काल कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही वायरलेस से जिले भर के कोतवालों को सिविल सर्विस का पाठ पढ़ाते हुए बेहतर जनसुनवाई का निर्देश दिया। देररात, बन्नादेवी में ही तैनात अपर एसएचओ राम कुंवर सिंह को इंस्पेक्टर बन्ना देवी का चार्ज दे दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय तक कुछ थानों की शिकायतें अधिक पहुंच रही हैं और आरोप लग रहे हैं कि थाना स्तर पर बेहतर जनसुनवाई नहीं हो रही। इसी की पड़ताल करने के इरादे से बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे एसएसपी अपने साथ सीओ द्वितीय मोहसिन खान को लेकर अचानक बन्नादेवी थाने पहुंच गए। उन्होंने पाया कि थाने के गेट पर और प्रशासनिक भवन के बाहर काफी भीड़ खड़ी थी। उन्होंने खुद प्रशासनिक भवन के बाहर पोर्च में ही खड़े होकर कोतवाल से इस तरह लोगों के मौजूद होने और जनसुनवाई न होने पर पूछना शुरू किया तो वे कोई जवाब नहीं दे सके। इस दौरान रसलगंज के वसीम अब्बास से थाने में खड़े होने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी चोरी गई बाइक बरामद हो गई है, जिसका रिलीज आदेश भी अदालत से लेकर वे आ चुके हैं, मगर थाना कार्यालय से बार-बार टहलाया जा रहा है। इसी तरह एक टिर्री चालक को बुलाकर पूछा तो उसने बताया कि उसका बेटा थाना हवालात में है, मगर उसे क्यों पकड़ा गया है और न छोड़ा जा रहा है। इन दोनों विषयों पर कोतवाल कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

इसी तरह बरौला में मृत महिला के परिवार के तमाम लोग मौजूद थे। उनके इस तरह खड़े होने पर भी कोतवाल कोई जानकारी नहीं दे सके। कुल मिलाकर थाने में ये हालात देख और बेहतर जनसुनवाई न होते देख तत्काल कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में वायरलेस से संदेश प्रसारित किया कि आज सिविल सर्विस डे है। सिविल सर्विस के मायने बताते हुए कहा कि फरियादियों से अच्छा व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। थाना प्रभारी थाने की कार्यप्रणाली पर उचित ध्यान दें। अनुचित लाभ की प्रत्याशा में फरियादियों को भटकाएं नहीं। सीओ उनका पर्यवेक्षण करें। कम से कम दो बार सीओ यह जरूर देखें कि बिना लिखा पढ़ी के हवालात में कौन और क्यों बैठा है, जिस दरोगा पर चौकी का चार्ज नहीं है, उन्हें थाने में जनसुनवाई के लिए लगाएं। साथ में फरियादी की पूर्ण संतुष्टि तक पुलिस उसके साथ खड़ी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed