फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seeing saffron colored letter box, PMG

भगवा रंग का लेटर बॉक्स देख भड़कीं पीएमजी

Thu, 13 Dec 2018 01:29 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 13 Dec 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
Seeing saffron colored letter box, PMG
प्रधान डाकघर पहुंचीं पोस्ट मास्टर जनरल मनीषा सिन्हा - फोटो : Amar Ujala
जिले के प्रधान डाकघर कार्यालय के गेट पर लगे भगवा रंग में रंगे लेटर बॉक्स को देखकर पोस्ट मास्टर जनरल मनीषा सिन्हा भड़क उठीं। उन्होंने इस मामले पर अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक को कड़ी फटकार लगाई। औचक निरीक्षण के दौरान उन्हें परिसर में कई जगह अव्यवस्थाएं इस लापरवाही मिलीं। इस पर उन्होंने एसएसपी जीएन प्रसाद को संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


आगरा से आई पीएमजी मनीषा सिन्हा ने प्रधान डाकघर कार्यालय का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी निगाह गेट पर लगे पांच लेटर बॉक्सों पर पड़ी। उन्हें यहां लगे पांच में से दो लेटर बॉक्स ही विभाग के यूनिक रंग (लाल) में मिले। दो बॉक्स हरे और नीले रंग में रंगे थे। इसके साथ ही एक बॉक्स भगवा रंग में रंगा नजर आया तो उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब कर लिया। पीएमजी के सवालों पर अधिकारी बगले झांकते नजर आए। जब उन्होंने बॉक्सों में आने वाले पत्रों के संबंध में जानकारी मांगी तो अधिकारी रजिस्टर और बॉक्स की चाबियां तक उपलब्ध नहीं करा सके। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इससे पूर्व पीएमजी ने यहां स्थित अस्पताल में विभागीय कर्मचारियों को मिलने वाली इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


यहां दवाओं की कमी पाई गई एवं अस्पताल बिल्डिंग की दशा भी खराब मिली। पासपोर्ट कार्यालय में आवेदनों की स्थिति देखी, आवेदकों को यहां मिलने वाली सुविधाओं को परखा। यहां छोटी-छोटी कई खामियां मिलीं। इसके बाद उन्होंने डाक कर्मियों की कालोनी का निरीक्षण किया। यहां गंदगी और जनरेटर रूम की दशा देख अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। वरिष्ठ डाक अधीक्षक जीएन प्रसाद ने बताया कि पीएमजी ने सभी खामियों को जल्द दुरुस्त कराने एवं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed