{"_id":"bfe37b36a90a864febae0297f8cc9a38","slug":"security-of-daughter-is-protection-of-the-country-and-society-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की सुरक्षा ही देश और समाज की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की सुरक्षा ही देश और समाज की सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से शनिवार को महानगर में दस प्रमुख इलाकों में ज्वलंत सामाजिक मुद्दों को लेकर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन हुआ। शुभारंभ सुबह दस बजे से राठी हास्पिटल, रेलवे रोड स्थित समर्पण कांपलेक्स और स्वर्ण जयंती नगर पर एक साथ हुआ।
ओरी चिरैया.., नन्हीं सी चिड़िया.., अंगना में फि र आजा रे... गीत ने सभी को भावविभोर कर दिया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रक्षपाल सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता विवेक बंसल और मेयर शकुंतला भारती इन नाटकों में मौजूद रहीं। पहले बेटी का सम्मान बाद में भारत का निर्माण, बेटी की सुरक्षा ही देश समाज की सुरक्षा है... का नारा देते हुए दूसरे चरण में आवास विकास कॉलोनी स्थित अमृता नर्सिंग होम, जीटी रोड स्थित देव मोटर्स, विशाल मेगा मार्ट, आगरा रोड स्थित डीपीएस सिटी ऑफि स, घंटा घर, अब्दुल्ला चौराहे पर नाटक का मंचन किया गया।
अंतिम चरण में सभी टीमों ने 12 बजे सेंटर प्वाइंट पर पहुंचकर एक साथ तीन नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल पल्लवी उपाध्याय ने बताया कि नुक्कड़ नाटकों के रूप में ज्वलंत सामाजिक मुद्दों को उजागर करने का प्रयास किया गया है। इसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण व राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। मेयर शकुंतला भारती ने कहा कि मेरे व्यक्तिगत अनुभवों में से अलीगढ़ में यह पहला अनुभव है, जहां इतने बड़े स्तर पर सामाजिक मुद्दों को तवज्जो दिया जा रहा है। मेयर ने थियेटर आर्टिस्ट जयप्रकाश को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।