{"_id":"64e6633ff444e9002605ee04","slug":"security-guard-dies-after-being-hit-by-roadways-aligarh-news-c-105-1-sali1005-282-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रोडवेज की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रोडवेज की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
Thu, 24 Aug 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
हरेंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : samvad
मंगलवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे टोल प्लॉजा का एक सिक्योरिटी गार्ड रोडवेज बस की चपेट में आ गया। बस उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे मौत हो गई। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक भाग निकला। मृतक की पत्नी ने रोडवेज बस के चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव पनिहावार निवासी 30 वर्षीय हरेंद्र कुमार सिंह टाेल प्लाॅजा में सिक्योरिटी गार्ड थे। मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे ड्यूटी खत्म होने वाली थी। उसी समय वह छह नंबर लेन खड़े हुए थे। तेज गति से आई एटा डिपो की बस जो पीछे से क्षतिग्रस्त है और उसमें पीछे का लोहे का कुछ लोहे का कुछ हिस्सा बाहर निकला हुआ था। हरेंद्र सिंह इसी में फंस गए और बस के साथ कुछ दूर तक घिसटते चले गए। इस पर टोल कर्मी शोर मचाते हुए पीछे दौड़े। इस पर बस रोककर चालक भाग निकला।
टोल कर्मचारी घायल हरेंद्र सिंह अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों के अलावा टोल प्रबंधन से जुडे अधिकारी व कर्मचारी भी पहुंच गए। हरेंद्र अपने पीछे पत्नी ज्योति व दो बच्चों सहित परिजनों को बिलखता छोड़ गए हैं।