{"_id":"63a21ab803ac1a04ee790250","slug":"secondary-education-council-made-184-examination-centers-in-the-district-city-office-news-ali307382961","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में बनाए 184 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में बनाए 184 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड प्रयागराज ने जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की होने वाली परीक्षा के लिए मानक के अनुरूप पाए जाने पर 184 परीक्षा केंद्रों को प्रस्तावित किया गया है। परीक्षा केंद्रों को लेकर मंगलवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
डीएम ने बताया कि वर्ष-2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए जनपद में हाईस्कूल के 62,220 एवं इंटरमीडिएट के 54,847 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जनपद में कुल 1,17,067 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष बाबू गौतम को निर्देश दिया है कि बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने से पहले ही सभी तैयारियां पूरी करा ली जाएं, ताकि शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थापूर्ण ढंग से बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराई जा सकें।
डीएम ने सभी एसडीएम एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ बैठक कर प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के बारे में राय लेते हुए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची पर प्राप्त हुई आपत्तियों का निस्तारण किया। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन सात जनवरी को किया जाएगा। बैठक में एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत आदि मौजूद रहे।