{"_id":"68dab0b2387d2ed5080aa7ef","slug":"second-time-mother-of-six-children-left-her-home-with-a-young-man-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाऊंगी उनके साथ ही: 20 साल के युवक संग 40 की महिला छह बच्चों को छोड़ दूसरी बार घर से भागी, दोनों पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाऊंगी उनके साथ ही: 20 साल के युवक संग 40 की महिला छह बच्चों को छोड़ दूसरी बार घर से भागी, दोनों पकड़े गए
Mon, 29 Sep 2025 09:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:46 PM IST
सार
छह बच्चों की 40 वर्षीय मां एक 20 वर्षीय युवक के साथ दूसरी बार घर से चली गई। दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। महिला को समझाया, पर वह युवक के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
महिला और युवक प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इसे प्यार कहें या आकर्षण या कुछ और, पर 20 साल का युवक 40 साल की महिला के साथ दूसरी बार घर से चला गया। महिला अपने छह बच्चों को पति के हवाले कर प्रेमी के साथ देने चल दी। दोनों को रात में पुलिस ने पकड़ लिया। महिला प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। महिला बोली कि उनके ही साथ जाऊंगी। समझाने के बाद दोनों को परिजनों के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
एक 20 वर्षीय युवक के साथ जा रही 40 वर्षीय महिला को पुलिस ने 28 सितंबर रात को गंगीरी चौराहे के पास पकड़ लिया। थाना पुलिस ने बताया है कि दो माह पहले भी महिला उक्त युवक के साथ गई थी। उसके पति ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
हालांकि करीब पांच दिन बाद वह खुद ही घर वापस आ गई थी। महिला छह बच्चों की मां है, पति किसान है। थाना प्रभारी सुमित गोस्वामी ने बताया है कि दोनों के परिवार वालों को बुलाकर रात में ही उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन