{"_id":"62a4f45acb823859081be7f3","slug":"second-semester-examinations-will-be-conducted-through-multiple-choice-system-aligarh-news-ali2936770105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुविकल्पीय प्रणाली से होंगी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुविकल्पीय प्रणाली से होंगी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं
विज्ञापन
राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ ने द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने के लिए रूप रेखा तैयार कर ली है। ये परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रणाली से होंगी। परीक्षार्थियों को डेढ़ घंटे में 75 में से 50 प्रश्नों को हल करना होगा। स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के संस्थागत विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र 11 जून से 25 जून तक भरे जाएंगे। इसके पश्चात 25 जून को इन आवेदनों ं के परीक्षा शुल्क का एमआईएस जनरेट होगा। जिसका शुल्क 28 जून तक जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क जमा न होने की स्थिति में विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
विश्व विद्यालय के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि अलीगढ़, कासगंज, हाथरस व एटा के 408 महाविद्यालयों के प्राचार्या, प्रबंधक विवि की वेबसाइट पर संबंधित महाविद्यालय के लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरवाने की प्रक्रिया पूर्ण कराएंगे।
द्वितीय सेमेस्टर के लिए शुल्क तय
आरएमपीयू ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया है। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि वे पाठ्यक्रम, जिनमें प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं होती है, उसका शुल्क 1500 रुपये होगा, जबकि प्रयोगात्मक परीक्षा वाले पाठ्यक्रम का शुल्क 1700 रुपये होगा। नामांकन शुल्क (यदि प्रथम सेमेस्टर में नहीं दिया गया है) 300 रुपये होगा। प्रमाण पत्र, डिप्लोमा, उपाधि शुल्क 300 रुपये होगी। रोवर्स-रेंजर्स, सांस्कृतिक व क्रीड़ा शुल्क 50-50 रुपये होगा।