फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Second marriage despite being married, took jewelry and money

Aligarh News: विवाहित होने के बावजूद की दूसरी शादी, ले गई जेवर व रुपये

Fri, 28 Jul 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 28 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Second marriage despite being married, took jewelry and money
मथुरा के एक परिवार ने धोखा देकर अपनी विवाहित बेटी की दूसरी शादी कस्बे के नई बस्ती दरबर निवासी एक युवक से करा दी। शादी के कुछ समय बाद ही युवती घर से करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवर और 90 हजार रुपये लेकर चली गई। मामले में एसपी देहात के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन




कस्बे के नई बस्ती दरबर निवासी जगदीश प्रसाद गौतम के अनुसार आठ मई को उनके पुत्र दीपक उर्फ दीपेंद्र की शादी मथुरा निवासी मोनिका गौतम पुत्री विनोद गौतम के साथ हुई थी। मोनिका का फुफेरा भाई नितीश पुत्र डोरीलाल निवासी मजूपुर, थाना गोंडा ने दोनों परिवारों के बीच संबंध करवाए थे। शादी के बाद से पुत्रवधू का पति के साथ मधुर संबंध नहीं रहा। वह गुमसुम रहती थी।
विज्ञापन





15 जुलाई को मोनिका के चाचा हेमंत व ताऊ रमाशंकर ने एक मुकदमे में बयान देने की बात कहते हुए पुत्रवधू को मथुरा भेजने के लिए कहा। अगले दिन पुत्रवधू सहित नितीश और अपने छोटे बेटे धीरज के साथ जगदीश गौतम मथुरा में पुलिस चौकी पहुंचे। वहां पता चला कि मथुरा निवासी राकेश गोस्वामी के साथ मार्च माह में मोनिका की शादी हो चुकी थी। उसका विवाह उप निबंधक कार्यालय में पंजीकृत भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





इस पर वह अपने समधी के घर पहुंचे। वहां मोनिका, रमाशंकर, हेमंत और नितीश आदि मारपीट पर उतारू हो गए तो वह किसी तरह बचकर अपने घर लौट आए। वापसी पर पता चला कि आलमारी में रखे पांच लाख रुपये कीमत के जेवर और 90 हजार रुपये मोनिका निकालकर ले गई थी। इस पर वह दीपक व धीरज के साथ मथुरा पहुंचे और रुपये व जेवर लौटाने की बात कही तो मोनिका और उसके परिवार ने रुपये-जेवर लौटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed